Move to Jagran APP

Manali News: अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हिमखंड गिरने रुका चंद्रा नदी का बहाव, सिस्सू में भूस्खलन के चलते मार्ग बंद

मंगलवार सुबह हिमखंड गिरने से चंद्रा नदी का बहाव एक घंटे तक रुका रहा। सोमवार को भारी हिमपात के चलते रोहतांग शिंकुला कुंजम व बारालाचा में बर्फ के ढेर लग गए। वहीं भू स्खलन से सिस्सू में मार्ग बार-बार बंद हो रहा जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि हिमपात के चलते कई जगह पर हिमखंड गिरने की आशंका बनी हुई है।

By jaswant thakur Edited By: Deepak Saxena Published: Tue, 30 Apr 2024 07:39 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 07:39 PM (IST)
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हिमखंड गिरने रुका चंद्रा नदी का बहाव।

जागरण संवाददाता, मनाली। अटल टनल के नार्थ पोर्टल में मंगलवार सुबह हिमखंड गिरने से चंद्रा नदी का बहाव एक घंटे तक रुका रहा। इस जगह गत दिनों भी हिमखंड गिरने से नदी का बहाव रुक गया था। लाहुल स्पीति में हिमपात के बाद हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालांकि आधा फीट के लगभग हिमपात हुआ है लेकिन पहाड़ियों में एक से डेढ़ फीट बर्फ की मोटी परत बिछी है।

loksabha election banner

हिमस्खलन वाले क्षेत्र में नहीं हो सकी आवाजाही

हिमस्खलन वाले अधिकतर क्षेत्रों में अभी सड़क न खुलने से आवाजाही शुरू नहीं हुई है लेकिन घाटी के अधिकतर नालों में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। कोकसर से लेकर पांगी तक जगह-जगह हिमस्खलन हुआ है। सोमवार को भारी हिमपात के चलते रोहतांग, शिंकुला, कुंजम व बारालाचा में बर्फ के ढेर लग गए हैं। इस कारण शिंकुला व बारालाचा दर्रों में वाहनों की आवाजाही में देरी होगी। दूसरी ओर सिस्सू में भू स्खलन होने से मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। यहां बाया नर्सरी वाहनों को भेजे जा रहा है।

ये भी पढ़ें: नेताओं ने बदले दल, क्या मिलेंगे कार्यकर्ताओं के दिल? इन छह सीटों पर बढ़ीं भाजपा-कांग्रेस की धड़कनें

सिस्सू के पास अभी भी भूस्खलन जारी

बीआरओ ने हालांकि सड़क बहाल कर दी है लेकिन पहाड़ी से पत्थर व मलबा आने की आशंका लगातार बनी हुई है। सिस्सू चौकी प्रभारी सीता राम ने बताया कि लगातार हुए हिमपात व बारिश से सिस्सू के पास भूस्खलन हो रहा है। उन्होंने बताया कि हालांकि इस प्वाइंट पर बाई वास मार्ग है इस कारण दिक्कत नहीं है। बीआरओ ने सड़क बहाल कर दी है। दिन के समय इस मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया है लेकिन रात को खतरा होने के चलते बाई पास ही वाहन भेजे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Himachal Politics: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा मामले में HC का फैसला सुरक्षित, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.