Move to Jagran APP

सुजानपुर में ढहने की कगार पर 'राणा का किला', विधानसभा क्षेत्र के कई युवाओं ने 'कमल' छोड़ कांग्रेस का 'हाथ' थामा

हमीरपुर जिले (Himachal News) का मुख्यमंत्री सुक्खू (Sukhwinder Sukhu) नहीं गंवाने का नारा कांग्रेस के बिकाऊ विधायकों के गले की फांस बन गया है। सुजानपुर बड़सर और अन्य विधानसभा क्षेत्रों की जनता ईमान बेचकर भाजपा में गए पूर्व विधायकों को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। सुजानपुर में पूर्व विधायक राजेंद्र राणा (Rajendra Rana) का किला भी ढहने के कगार पर है।

By ranbir thakur Edited By: Gurpreet Cheema Published: Mon, 22 Apr 2024 07:56 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2024 07:56 PM (IST)
सुजानपुर में ढहने की कगार पर 'राणा का किला'

रणवीर ठाकुर, सुजानपुर(हमीरपुर)। आज सुजानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत में उमड़े जन सैलाब ने यह साबित कर दिया है। कांग्रेसियों के साथ ही भाजपाई भी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उमड़े। हर किसी की जुबान पर यही था कि बिकाऊ को जिताऊ नहीं बनाना है। सुजानपुर ने एक मुख्यमंत्री पहले ही खोया है, अब जिला का मुख्यमंत्री किसी सूरत में नहीं गंवाना है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने विपरीत परिस्थितियों में भी 15 महीने के कार्यकाल में जनहित और प्रदेश हित के अनेक काम किए हैं। बिकाऊ विधायक प्रदेश के विकास के बजाय निजी विकास चाहते थे। राणा और इंद्रदत्त लखनपाल को जिले का मुख्यमंत्री रास नहीं आ रहा था, चूंकि उनकी राजनीतिक महत्वकांक्षाएं बहुत अधिक बढ़ चुकी हैं।

कांग्रेस विधायक व सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए सह प्रभारी सुरेश कुमार व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि सुजानपुर की जनता में अंडर करंट है। लोग राणा की आया राम-गया राम की राजनीति पर विराम लगाने को तैयार बैठे हैं। राणा ने सरकार गिराने की जो साजिश रची, उससे लोगों में गुस्सा है। लोग अपने गुस्से का इजहार वोट रूपी ताकत के जरिये करेंगे।

कांग्रेस सुजानपुर में मजबूत है और दिन ब दिन लोगों का समर्थन बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री के स्वागत में उमड़ी भीड़ ने यह दिखा दिया कि सुजानपुर में राणा की राजनीतिक दुकान अब बंद होने वाली है।

ये भी पढ़ें: कांगड़ा-हमीरपुर सीटों पर कांग्रेस ने नए सिरे से किया सर्वे, टिकटों पर जल्‍द लगेगी मुहर; इस दिन दिल्‍ली जाएंगे सुक्‍खू

भाजपा के दो पूर्व मण्डलाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

सुजानपुर में भाजपा के दो पूर्व मण्डलाध्यक्षों ने सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। पूर्व मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर व राकेश ठाकुर दल बल के साथ मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भी पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना फीडबैक दिया और सुजानपुर के लोगों की भावनाओं से भी अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने सुजानपुर में राणा को घर में चारों खाने चित करने की रणनीति तैयार की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात की और उपचुनाव को लेकर नब्ज टटोली। टिकट के दावेदारों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी के निशान व ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर वोट देना है, टिकट किसी एक को मिलेगा, इसलिए एकजुट होकर लड़ाई लड़नी है।

राणा व भाजपा को छोड़कर थामा कांग्रेस का दामन

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा और भाजपा को छोड़कर सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों और 15 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों में आस्था जताते हुए राणा और भाजपा को अलविदा कहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को हार पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाया।

ये भी पढ़ें: 'आपने लूट की छूट क्यों दे रखी है', सीएम सुक्खू पर बागी नेता राजेंद्र राणा ने जमकर निकाली भड़ास

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। कांग्रेस सरकार जनहित के लिए काम कर रही है। कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं को उचित मान-सम्मान मिलेगा। राणा व भाजपा को छोड़ने वालों में विकास, अमित, सुधीर, अंकुश, राजिंदर, अनु, अनु सड्याल, चीकू, अंकित व केशव इत्यादि शामिल रहे। अनेक महिलाओं व बुजुर्गों ने भी भाजपा व राणा का साथ छोड़कर मुख्यमंत्री में आस्था जताई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.