Move to Jagran APP

Satpal Singh Raizada पर कांग्रेस ने खेला दांव, हमीरपुर से अनुराग को देंगे चुनौती; पढ़ें कौन हैं ये दिग्गज नेता

Satpal Singh Raizada हमीरपुर से कांग्रेस ने सतपाल सिंह रायजादा पर दांव चला है। वह प्रदेश में कांग्रेस उपाध्यक्ष है। सतपाल रायजादा का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर से होगा। हमीरपुर संसदीय सीट से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) की प्रतिष्ठा दांव पर है क्योंकि दोनों इसी संसदीय क्षेत्र से संबंध रखते हैं।

By satish chandan Edited By: Prince Sharma Published: Wed, 01 May 2024 02:09 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2024 02:09 PM (IST)
Satpal Rayzada पर कांग्रेस ने खेला दांव, हमीरपुर से अनुराग को देंगे चुनौती

सतीश चंदन, ऊना। Hamirpur Lok Sabha Seat: कभी हां कभी न के बाद चले एक माह तक लंबे मंथन के बाद मंगलवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सतपाल रायजादा (Satpal Singh Raizada) को कांग्रेस ने मैदान में उतार दिया। दोनों प्रमुख दलों की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद रण सज चुका है।

loksabha election banner

भाजपा उम्मीदवार हैं अनुराग ठाकुर

17 विधानसभा क्षेत्रों वाले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा ने 13 मार्च को अनुराग ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद से अनुराग लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार का पहला चरण पूरा कर चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी के पास अब प्रचार के लिए एक महीने का समय ही बचा है।

ऐसे में रायजादा को खूब पसीना बहाना पड़ेगा। हमीरपुर सीट प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लिए भी नाक का सवाल बन चुका है क्योंकि भाजपा की ओर से पांचवीं बार चुनावी रण में उतरे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मजबूत किले को भेद पाना कठिन डगर है।

सीएम सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है क्योंकि दोनों इसी संसदीय क्षेत्र से संबंध रखते हैं।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद से राजनीतिक माहौल बदल चुका है। लोकसभा चुनाव के साथ संसदीय क्षेत्र में चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस को बदले राजनीतिक माहौल में चुनाव लड़ना होगा।

यदि लोकसभा चुनाव में प्रचार करने की बात की जाए तो केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं, पार्टी की अंदरुनी बैठकों का दौर बढ़ाने के साथ ही कार्यकर्ताओं के सम्मेलन भी मंडल स्तर पर हो रहे हैं।

उपचुनाव के लिए ताकत झोंकेगी कांग्रेस

जबकि कांग्रेस पार्टी का प्रचार अभी धार नहीं पकड़ पाया है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने संसदीय प्रत्याशी घोषित करने में देरी करने के साथ ही कुटलैहड़ व गगरेट में हो रहे उपचुनाव में भी अपने प्रत्याशियों को महज चार दिन पहले ही घोषित किया है। इसलिए अब कांग्रेस पार्टी को संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ उपचुनाव के लिए पूरी ताकत झोंकनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- Himachal News: एक ब्रेन डेड मरीज दे सकता है आठ लोगों को नई जिंदगी, एक्सपर्ट ने बताया कैसे

इससे पहले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ-साथ उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री का नाम लगातार हाईकमान के पास चलता रहा। इनके अलावा पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर का नाम भी प्रत्याशी के रूप में चर्चा में रहा।

बावजूद इसके कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के सर्वे के आधार पर संसदीय व उपचुनाव के लिए प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। अब यहां संसदीय क्षेत्र में भाजपा के अनुराग ठाकुर के सामने सतपाल रायजादा होंगे।

यहां जानें सतपाल रायजादा का परिचय

कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा
आयु 23-8-1970 (54)
योग्यता जमा दो
व्यवसाय होटल, किसान
आवास लालसिंगी, ऊना विस क्षेत्र
परिवार पत्नी, दो बेटे

चुनाव

वर्ष 2010

बसाल जिला परिषद सीट पर चुनाव लड़ा, पराजित हो गए
वर्ष 2012 ऊना विस क्षेत्र से पहली बार प्रत्याशी बने और भाजपा के सतपाल सत्ती से पराजित हो गए।
वर्ष 2017 ऊना विस क्षेत्र से पहली बार विधायक बने और भाजपा के सतपाल सत्ती को पराजित किया।
वर्ष 2022 ऊना विस क्षेत्र से तीसरी बार विस चुनाव लड़ा और भाजपा के सतपाल सत्ती से पराजित हो गए।
पद  प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें- Atul Verma Himachal New DGP: हिमाचल प्रदेश के नए डीजीपी बने अतुल वर्मा, 1991 बैच के हैं IPS अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.