Move to Jagran APP

Himachal Politics: भाजपा समर्थित BDS सदस्य मनजीत कांग्रेस में शामिल, लंबे समय से BJP में महसूस कर रहे थे घुटन

Himachal Politics लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल के हमीरपुर में भाजपा का झटका लगा है। आज हमीरपुर के नगर परिषद अध्यक्ष मनोज ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर ली। वहीं बीडीएस सदस्य मनजीत ने भी कांग्रेस का कमल थाम लिया है। हमीरपुर में नेताओं का भाजपा छोड़ना बीजेपी के लिए उचित संकेत नहीं है। मनजीत ने सीएम सुक्खू के विकास कार्यों की सराहना की है।

By ranbir thakur Edited By: Prince Sharma Published: Thu, 11 Apr 2024 04:30 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2024 04:30 PM (IST)
Himachal Politics: भाजपा समर्थित BDS सदस्य मनजीत कांग्रेस में शामिल

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। Himachal Pradesh News: नादौन ब्लॉक के जलाड़ी-चिलियां वार्ड नंबर-8 से भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत कुमार वीरवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

loksabha election banner

उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों और सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में हुए कार्यों में आस्था जताते हुए भाजपा को अलविदा कह दिया। मुख्यमंत्री ने मनजीत को हार पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया। मनजीत बीते चुनाव में 367 मतों से विजयी हुए थे।

भाजपा में घुटन महसूस कर रहे थे

जलाड़ी सौंखलयां निवासी मनजीत लंबे समय से भाजपा में घुटन महसूस कर रहे थे। वह पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह काम करते रहे, लेकिन उन्हें उचित मान-सम्मान नहीं मिला।

मनजीत को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने के समय जलाड़ी के प्रधान जगमोहन डोगरा मणी व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Himachal News: विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर चिंतपूर्णी के मतदाताओं का टेस्ट अलग, जानें क्‍या है मुख्‍य कारण

मनजीत ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वह कांग्रेस पार्टी में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बीडीसी सदस्य के नाते जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी, उसे वह बखूबी निभाएंगे। प्रदेश सरकार जनहित में बेहतरीन कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा से कांग्रेस में आए मनजीत को उचित मान-सम्मान मिलेगा। वह सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और अपने वार्ड के विकास में अहम भूमिका अदा करें। कांग्रेस सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

नगर परिषद अध्यक्ष हमीरपुर मनोज मन्हास ने छोड़ी भाजपा 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की नीतियों में आस्था जताते हुए वीरवार को हमीरपुर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने पत्नी निशा मिन्हास व वार्ड नंबर-2 से पार्षद राजकुमार के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। मनोज काफी दिनों से भाजपा से खफा चल रहे थे।

यह भी पढ़ें- Himachal Politics: भाजपा को हमीरपुर में बड़ा झटका, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज ने 'कमल' छोड़ थामा कांग्रेस का 'हाथ'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.