Move to Jagran APP

भाषा ही नहीं, विज्ञान भी है संस्कृत : डॉ. शर्मा

जागरण संवाददाता, रोहतक : संस्कृत हमारी संस्कृति का आधार है। यह देवों की भाषा है जिसमें हमारे वेद पुर

By Edited By: Published: Wed, 17 Aug 2016 07:58 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2016 07:58 PM (IST)

जागरण संवाददाता, रोहतक : संस्कृत हमारी संस्कृति का आधार है। यह देवों की भाषा है जिसमें हमारे वेद पुराण व विभिन्न खोज लिखी गई है। संस्कृत भाषा ही नहीं, विज्ञान भी है जिसकी महत्व को सारा विश्व स्वीकार रहा है। यह विचार गौड ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेएन शर्माने हरियाणा स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में कॉलेज में आयोजित संस्कृत-सप्ताह कार्यक्रम में रखे।

loksabha election banner

उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के महत्व को बताते हुए कहा कि संस्कृत एक स्वछंद व देवभाषा है। यह सभी भाषाओं की जननी है। संस्कृत भाषा केवल आज ही प्रचलन में नहीं है अपितु यह एक प्राचीन भाषा है जिसमें अगणित विशेषताएं मौजूद हैं। इन्हीं विशेषताओं को लेकर इसपर कंप्यूटर के क्षेत्र में भी प्रयोग चल रहा है। कंप्यूटर विशेषज्ञ इस तथ्य से सहमत है कि यदि संस्कृत को कंप्यूटर की डिजिटल भाषा में प्रयोग करने की तकनीक खोजी जा सके तो भाषा जगत के साथ-साथ कंप्यूटर क्षेत्र में भी अभूतपूर्व परिवर्तन देखें जा सकते हैं। जिस दिन यह परिकल्पना साकार एवं मूर्तरूप लेगी, एक नए युग का उदय होगा। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा ने मंच संचालन किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा संस्कृत एवं संस्कृति के संवर्धन हेतु साप्ताहिक हरियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के संस्कृत विभाग में भी इस उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेएन शर्मा, सुरेश शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. कपिल कौशिक, डॉ. ललित, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा, सुलक्ष्णा, मनीषा अत्री, सुदेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.