आदमखोर तेंदुए का खेल खत्म, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
दो घंटे तक खौफ का सबब बने तेंदुए को ग्रामीणों ने आखिर पीट-पीटकर मार डाला। वन विभाग भी उसे नहीं पकड़ा तो ग्रामीणों ने यह कदम उठाया।
गुरुग्राम (जेएनएन)। दो घंटे तक खौफ का सबब बने तेंदुए को ग्रामीणों ने आखिरकार पीट-पीटकर मार डाला। इससे पहले आज सुबह आठ बजे तेंदुए ने कई लोगों पर हमलाकर घायल कर दिया था, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूरी घटना सोहना के गांव मंंडावर की है।
तेंदुए का खौफ इस कदर था कि कुछ लोग कई दिनों से रतजगा कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तेंदुआ गांव में घुसा। कुछ देर बाद यानी आठ बजे के आसपास अचानक तेंदुआ आदमखोर हो गया। इसने लोगों पर ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए। अचानक हुए हमले से लोग संभल पाते, इससे पहले तेंदुए ने कई लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया।
तेंदुआ की सूचना से तीन गांवों में हड़कंप
नाराज ग्रामीणों ने जब तेंदुए को घेरा तो इसने छिपने का प्रयास किया, आखिरकार ग्रामीण उसे मारने में सफल हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई थी, लेकिन वह कुछ नहीं कर पाई।
लकड़बग्घा को तेंदुआ समझ रहे थे ग्रामीण
जानें पूरा मामला
गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र के मंडावर गांव में बृहस्पतिवार सुबह तेंदुआ घुस आया था। गांव में घुसते ही तेंदुए ने एक युवक को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसके बाद एक के एक कर छह अन्य को भी घायल कर दिया।
इसके बाद गुस्साए लोगों ने तेंदुए को लाठियों, डंडों व अन्य तेजधार हथियारों से मार दिया। पुलिस व वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम मौके पर थी, लेकिन वे कुछ नहीं कर सके।
बेबस दिखा वन विभाग
सुबह सात बजे ही तेंदुआ आ जाने की खबर तेजी से गांव में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। वहीं, इसी दौरान वन्य जीव संरक्षण विभाग व पुलिस की टीम भी पहुंची। वहीं, वन्य जीव संरक्षण विभाग के कर्मचारियों के पास बड़ा जाल नहीं था, इस वजह से वे तेंदुए को पकड़ने में नाकामयाब रहे।