Move to Jagran APP

Raj Babbar: कौन हैं राज बब्बर, जिन पर कांग्रेस ने जताया भरोसा, लोकसभा चुनाव के लिए दिया टिकट

कांग्रेस ने एक बार फिर से अपने वरिष्ठ नेता राज बब्बर पर भरोसा जताया है और गुड़गांव लोकसभा सीट से टिकट दिया है। प्रदेश कमेटी की इस सीट पर दो नामों का पैनल राष्ट्रीय कमेटी को भेजा गया था जिसमें राज बब्बर और कैप्टन अजय सिंह यादव का नाम शामिल था। राज बब्बर ने फिल्म किस्सा कुर्सी का के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा था।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Published: Tue, 30 Apr 2024 09:05 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 09:09 PM (IST)
कांग्रेस ने गुरुग्राम लोकसभा सीट से राज बब्बर पर लगाया दांव।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। कांग्रेस ने एक बार फिर से अपने वरिष्ठ नेता राज बब्बर पर भरोसा जताया है और गुड़गांव लोकसभा सीट से टिकट दिया है। प्रदेश कमेटी की इस सीट पर दो नामों का पैनल राष्ट्रीय कमेटी को भेजा गया था, जिसमें राज बब्बर और कैप्टन अजय सिंह यादव का नाम शामिल था।

loksabha election banner

इस फिल्म से बॉलीवुड में रखा था कदम

राज बब्बर के पिता का नाम कुशल कुमार बब्‍बर है। उनका जन्म आगरा में हुआ था। राज बब्बर ने 80 के दशक में अपने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिल पर राज किया। राज बब्बर एक बार परिवार के साथ आगरा में मुगल-ए-आजम सिनेमाघरों में देखने गए थे, जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया। जिसके बाद जमीन के तारे देखी। इन्हें देखने के बाद उन्हें फिल्म में काम करने का मन किया। लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद राज बब्बर ने फिल्म किस्सा कुर्सी का के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा था।

राजनीतिक जीवन

बालीवुड से राजनीति की ओर प्रभावित 1989 में राज बब्बर वीपी सिंह के नेतृत्व वाले जनता दल से जुड़े। बाद में वह जनता दल छोड़कर समाजवादी पार्टी से जुड़ गए। उन्हें 2006 में समाजवादी पार्टी से निलंबित कर दिया गया। वह 2008 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। 2014 में उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वह तीन बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। 

1994 से 1999 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। 

1999 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार जीत दर्ज की। 

2004 में उन्होंने भाजपा पार्टी के मुरारी लाल मित्तल फतेहपुरिया को हराया। 

2009 में लोकसभा में फिर से जीत दर्ज की। 

2015 में राज्यसभा (दूसरा कार्यकाल) के लिए फिर से चुना गया।

2019 के लोकसभा चुनाव में आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी से मैदान में उतरे राज बब्बर को अपने गृह जिले में ही हार झेलनी पड़ी। वो भाजपा के राजकुमार चाहर से हार गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.