महिला के घर में घुसे गांव के ही चार व्यक्ति, चोरी के बाद की अश्लील हरकत
रात को एक महिला के घर गांव के ही चार व्यक्ति घुस गए और 80 हजार रुपये चुरा लिए। महिला ने जब उन्हें देखा तो चारों ने उससे अश्लील हरकतें कीं।
जेएनएन, भिवानी। गांव के ही चार व्यक्ति रात को एक महिला के घर में घुस गए। चारों ने वहां से 80 हजार रुपये की नकदी चुराई और इसके बाद महिला से अश्लील हरकतें की। महिला के शोर मचाने पर चारों फरार हो गए। महिला की शिकायत पर सदर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव जताई निवासी महिला ने बताया कि गांव के ही चार व्यक्ति रात को उसके घर में घुसे। उन्होंने अलमारी में रखी 80 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। इसी दौरान महिला ने उन्हें देख लिया। महिला ने जब उनका विरोध किया तो उन्होंने उसे दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। महिला चिल्लाती रही, लेकिन चारों उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी।
यह भी पढ़ें: मुंशी ने थाने में युवक से किया कुकर्म का प्रयास, सस्पेंड
महिला के मुताबिक जब उसने जोर-जोर से चीखना शुरू किया तो चारों घबरा गए और वहां से फरार हो गए। महिला के बयान पर मुंढाल पुलिस चौकी ने आरोपी ओमवीर, मिनी, अजमेर व मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दूसरी तरफ इस मामले में फंसे इन चारों आरोपियों का कहना है कि महिला के साथ कुछ दिन पहले मामूली विवाद हुआ था। जिसका समझौता हो गया था। इसी रंजिश में उसने यह झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच कर रहे एएसआइ महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच पूरी होने पर मामले की सच्चाई जाने उजागर होगी।
यह भी पढ़ें: विदेश में था पति तो पत्नी किसी और को दे बैठी दिल, समझाने पर हुई फरार