सपनों जैसी शादी करने के लिए आशका गोराडिया की ऐसी है तैयारी
आशका बताती हैं कि शादी के बाद फिलहाल उनका काम छोड़ने का बिल्कुल इरादा नहीं है और न ही ब्रेंट ने उन्हें ऐसा करने के लिए फोर्स किया है। जल्द ही आशका शादी की खरीदारी शुरू करने जा रही हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। नागिन 2 फेम आशका गोराडिया दिसंबर में ब्रेंट गोबल की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। शादी को लेकर काफी एक्सआइटेड आशिक ने अपने लिए फेरीटेल वेडिंग प्लान की है। जबकि उनके होने वाले हसबैंड को इंडियन दूल्हा की बेकरारी है।
आशका ने बताया है कि इस स्पेशल डे के लिए उनके जेहन में काफी प्लानिंग हैं। उनकी जिंदगी में ब्रेंट किसी राजकुमार की तरह ही आये है, चूंकि जिस तरह से उन्होंने क्रिसमस के मौके पर आशका को प्रोपोज किया था, वह उनके लिए खास लम्हा बन गया। आशका की हमेशा से इच्छा थी कि वे ऐसी शादी ही करें, जिसमें उन्हें खूब मस्ती करने का मौक़ा मिले और उनकी शादी किसी राजकुमारी की तरह हो। आशका ने यह तो नहीं बताया है कि उनकी शादी कहां होगी, और उन्होंने कौन सी जगह चुनी है, थीम क्या होगा। लेकिन इतना तय है कि वो ड्रीम वेडिंग ही करेंगी। आशका के मुताबिक वो ब्रेंट की इस बात से भी वह बेहद खुश हैं कि उन्होंने इंडियन कल्चर को समझा है और वो इंडियन स्टाइल में ही शादी करना चाहते हैं। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है कि इंडियन दूल्हा बनने के लिए ब्रेंट काफी तैयारी कर रहे हैं। वे इंडियन कल्चर के बारे में काफी चीजें पढ़ रहे हैं और यहां के रिचुअल्स को समझने की कोशिशों में जुटे हैं।
Exclusive : भंवर में फंसे हैं 'लक्ष्मण जी', लेकिन नहीं निकलने की वजह है खास
आशका बताती हैं कि शादी के बाद फिलहाल उनका काम छोड़ने का बिल्कुल इरादा नहीं है और न ही ब्रेंट ने उन्हें ऐसा करने के लिए फोर्स किया है। जल्द ही आशका शादी की खरीदारी शुरू करने जा रही हैं।