Move to Jagran APP

...तो इसलिए रणवीर से रिलेशनशिप की बात पर चुप हैं दीपिका!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच 'कुछ' चल रहा है, इससे कोई अंजान नहीं है। हालांकि अभी तक दीपिका ने इस बारे में कुछ भी खुलकर नहीं कहा है। सवाल ये उठता है कि आखिर दीपिका-रणवीर अपने रिश्‍ते के बारे में खुलकर क्‍यों नहीं बात कर रहे हैं?

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 10:37 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 10:49 AM (IST)
...तो इसलिए रणवीर से रिलेशनशिप की बात पर चुप हैं दीपिका!

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच 'कुछ' चल रहा है, इससे कोई अंजान नहीं है। हालांकि अभी तक दीपिका ने इस बारे में कुछ भी खुलकर नहीं कहा है। लेकिन जैसे पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान रणवीर-दीपिका ने एक-दूसरे के पैरेंट्स से आशीर्वाद लिया, उससे साफ जाहिर है कि बात पक्की। अब सवाल ये उठता है कि आखिर दीपिका और रणवीर अपने रिश्ते के बारे में खुलकर क्यों नहीं बात कर रहे हैं?

loksabha election banner

पिछले महीने हुए एक अवार्ड फंक्शन के दौरान रणवीर और दीपिका के पैरेंट्स एक साथ बैठे हुए थे। जब रणवीर को बेस्ट एक्टर का अवार्ड लेने के लिए बुलाया गया, तो उन्होंने पहले अपने पैरेंट्स और फिर दीपिका के माता-पिता के पैर छुए। इसके बाद जब दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड लेने के लिए पुकारा गया, तो उन्होंने पहले अपने पैरेंट्स को गले लगाया, फिर रणवीर माता-पिता और बहन को गले लगाया। यह साफ संकेत है कि रणवीर और दीपिका का रिश्ता एक लेवल ऊपर पहुंच गया।

'बाहूबली 2' में प्रभास का ऐसा रूप देख चौंक जाएंगे दर्शक

एक अंग्रेजी वेबसाइट का सूत्रों के हवाले से कहना है, 'रणवीर और दीपिका ने इनके रिश्ते के लिए हां कर दी है। इसलिए ये रिश्ता एक पायदार ऊपर पहुंच गया है। लेकिन दीपिका अभी अपनी रिलेशनशिप से ज्यादा काम पर ध्यान दे रही हैं। फिर इस समय दीपिका अपने करियर के पीक पर हैं।' बता दें कि बॉलीवुड में खुद को साबित करने के बाद अब दीपिका ने हॉलीवुड में भी कदम रख दिए हैं।

सूत्रों की मानें तो एक वजह और है जिस कारण दीपिका इस रिश्ते को लेकर काफी सर्तकता बरत रही हैं। सूत्र ने बताया, 'दीपिका अपने पिछले रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन थीं। उन्होंने रणबीर के नाम का टैटू भी अपनी गर्दन पर बनवा लिया था। इस बात का उन्हें बेहद अफसोस है। दीपिका ने खुद बताया था कि वह डिप्रेशन में चली गई थीं। ये वजह भी है कि दीपिका अपने रिश्ते के बारे में खुलकर अभी बात नहीं कर रही हैं।'

OMG! शाहिद कपूर ने शेयर कर दी पत्नी मीरा की बाथरूम की फोटो

हालांकि दीपिका हर फंक्शन में रणवीर के साथ नजर आती हैं। रणवीर के फिल्म के सेट पर भी उन्हें देखा जाता है। 'बाजीराव मस्तानी' के बाद दीपिका ने रणवीर की मूंछें काटते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। अब ऐसा गर्लफ्रेंड के अलावा कौन कर सकती है। इसलिए ये अब कहने की जरूरत नहीं कि दीपिका और रणवीर रिलेशनशिप में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.