Move to Jagran APP

'जब हैरी मेट सेजल' का लेटेस्ट मिनी ट्रेलर देखा क्या, अनुष्का का गुजराती एक्सेंट आपको चौंका देगा

वैसे, अनुष्का के इस एक्सेंट से याद आया कि बॉलीवुड में और भी कई सेलिब्रिटीज़ हैं जिन्होंने फ़िल्मों में अपने किरदार के लिए अलग अलग भाषाओं का एक्सेंट अपनाया है।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Mon, 19 Jun 2017 12:20 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 12:26 PM (IST)
'जब हैरी मेट सेजल' का लेटेस्ट मिनी ट्रेलर देखा क्या, अनुष्का का गुजराती एक्सेंट आपको चौंका देगा
'जब हैरी मेट सेजल' का लेटेस्ट मिनी ट्रेलर देखा क्या, अनुष्का का गुजराती एक्सेंट आपको चौंका देगा

मुंबई। शाह रुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर ज़ोरों पर हैं। फ़िल्म के पोस्टर्स के बाद अब ये दोनों धीरे-धीरे फ़िल्म का मिनी ट्रेलर रिलीज़ कर रहे हैं। कल इन्होने पहला मिनी ट्रेलर 'केरेक्टर ख़राब' रिलीज़ किया था और अब सामने आया है दूसरा मिनी ट्रेलर जिसमें आपको अनुष्का का एक अलग ही अंदाज़ देखने मिलेगा। गुजराती एक्सेंट के साथ अनुष्का का यह अवतार आपने पहले कहीं नहीं देखा होगा।

loksabha election banner

यह तो हर कोई जानता है कि इस फ़िल्म में शाह रुख़ पंजाबी लड़के का किरदार निभा रहे हैं और अनुष्का गुजरात की लड़की का। गुजराती एक्सेंट के साथ अनुष्का ने हमें तो पूरी तरह चौंका दिया है, आप भी देखिये- 

वैसे, अनुष्का के इस एक्सेंट से याद आया कि बॉलीवुड में और भी कई सेलिब्रिटीज़ हैं जिन्होंने फ़िल्मों में अपने किरदार के लिए अलग अलग भाषाओं का एक्सेंट अपनाया है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम सबसे पहले ज़हन में आता है। 'कहां से ख़रीदी ये बकवास डिक्शनरी'- ये डायलोग कितना फ़ेमस हुआ था ना? शाह रुख़ के साथ फ़िल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में साउथ इंडियन लड़की का किरदार दीपिका ने बखूबी से निभाया था। और एक्सेंट तो दीपिका ने गज़ब का पकड़ा था।

यह भी पढ़ें: लड़कियों के मामले में ढीला है शाह रुख़ का Character, यक़ीन ना हो तो ये वीडियो देखिए 

वहीं दूसरी तरफ़ कंगना रनौत ने भी फ़िल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में हरयाणवी एक्सेंट से सबका दिल जीता था। फ़िल्म 'उड़ता पंजाब' से आलिया भट्ट का किरदार तो आपको याद ही होगा। दमदार परफॉरमेंस के साथ आलिया ने भोजपुरी भाषा को भी कसकर पकड़ा था। और तो और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए मराठी एक्सेंट को अपनाया था। 

ये तो रही अभिनेत्रियों की बात लेकिन, हमारे बॉलीवुड एक्टर्स भी किसी से कम नहीं है। फ़िल्म 'PK' में आमिर ख़ान की भोजपुरी ने भी लोगों को खूब हंसाया। बॉलीवुड के दबंग ख़ान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फ़िल्म 'सुलतान' में हरयाणवी एक्सेंट से सलमान ने भी इम्प्रेसिव परफॉरमेंस दिया था। और रणवीर सिंह के बाजीराव किरदार को हम इस लिस्ट में कैसे शामिल नहीं कर सकते। 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर ने भी कमाल की मराठी बोली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.