अमिताभ बच्चन ने मुंबई को दिया नया नाम, साथ में बताई इसकी वजह
बिग बी सोशल मीडिया के ज़रिए अक्सर ऐसी समस्याओं को उठाते रहे हैं, जिनका सरोकार समाज से है और समाधान शासन-प्रशासन के पास।
मुंबई। मुंबई में अगर आपको अपना एड्रेस किसी को बताना है, तो रोड का नाम बताने के बजाए वहां लगे बिलबोर्ड के बारे में बताइए। मुंबई में पता ढूंढने का ये तरीक़ा अमिताभ बच्चन सुझाया है। इसके साथ ही होर्डिंग्स की समस्या को हाइलाइट किया है।
मुंबई जैसे शहर में किसी का पता ढूंढना आसान काम नहीं होता। ये इसलिए भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि पता ढूंढने के लिए रास्तों के जो साइन बोर्ड लगे होते हैं वो किसी होर्डिंग या बिलबोर्ड से ढक जाते हैं। इस बिंदु को हाइलाइट करते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट्स किए हैं, जिनमें व्यंगात्मक लहजे में लिखा गया है- ''बिलबोर्ड सिटी मुंबई में स्वागत है। इनकी (बिलबोर्ड) मौजूदगी में आधिकारिक पते और रोड डूब गए हैं।'' एक और ट्वीट में बिग बी ने बताया है कि कैसे पता बताया जाए, लिखा है- ''अगर किसी को कोई पता या रास्ते की दिशा बतानी हो, तो फलां-फलां बिलबोर्ड से बाएं या दाएं मुड़ने के लिए कहिए।''
इसे भी पढ़ें- सरकार 3 के लिए अमिताभ बच्चन ने की कास्टिंग, जानिए कैसे
T 2469 - Welcome to Mumbai, the Billboard City !! Official formal destination and road direction boards drowned in their presence.— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 19, 2017
T 2469 - Wish to give directions for a destination or address or route in Mumbai .. turn right/left from 'so & so Billboard'..! pic.twitter.com/BNSTIjMDny— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 19, 2017
अमिताभ की फ़िल्म सरकार 3 रिलीज़ होने वाली है और लगता है कि इससे पहले ही वो सरकार वाले अंदाज़ में आ चुके हैं। वैसे बिग बी सोशल मीडिया के ज़रिए अक्सर ऐसी समस्याओं को उठाते रहे हैं, जिनका सरोकार समाज से है और समाधान शासन-प्रशासन के पास।