Move to Jagran APP

Rajasthan Politics: '2018 में सरकार बनाने में 16 दिन क्यों लगे थे?' अशोक गहलोत पर बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस को मिली करारी हार को राजस्थान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पचा नहीं पा रहे है। संवाददाताओं से बात करते हुए गहलोत ने BJP पर हमला बोला और कहा कि बीजेपी की पोल खुलती जा रही है। गहलोत के इस बयान पर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी.जोशी ने पलटवार किया और कहा कि अशोक गहलोत वो दिन भूल गए जब 2018 में सरकार बनने में 16 दिन लग गए थे।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashPublished: Sat, 09 Dec 2023 03:28 PM (IST)Updated: Sat, 09 Dec 2023 03:28 PM (IST)
अशोक गहलोत पर बीजेपी का पलटवार (Image: ANI)

एएनआई, जयपुर। Rajasthan CM: राजस्थान में पिछले कई वर्षों से ये रिवाज रहा है कि यहां हर 5 साल में सरकार बदलती है। इसे कायम रखने के लिए इस बार राज्य की जनता ने भाजपा को चुना है। कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेंक राजस्थान चुनाव के नतीजों में भाजपा ने 115 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस केवल 69 सीटें जीतने में कामयाब रही।

loksabha election banner

अब राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर तेजी से चर्चा चल रही है और जल्द भी भाजपा CM के नाम की घोषणा भी कर देगी। इस बीच कांग्रेस को मिली करारी हार को राजस्थान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पचा नहीं पा रहे है। संवाददाताओं से बात करते हुए गहलोत ने शनिवार को भाजपा पर एक बार फिर हमला बोला और कहा कि बीजेपी की पोल खुलती जा रही है।

अशोक गहलोत पर सीपी जोशी का पलटवार

गहलोत के इस बयान पर अब राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने पलटवार किया। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा सी पी जोशी ने कहा, 'अशोक गहलोत वो दिन भूल गए जब 2018 में सरकार बनने में 16 दिन लग गए थे। अशोक गहलोत से पूछना चाहता हूं कि आपके यहां विपक्ष के नेता पर निर्णय क्यों नहीं हो पाया। आपको अपने परिवार की चिंता करनी चाहिए। अगर अपने परिवार का चिंता करेंगे तो अच्छा होगा।'

क्या बोले थे अशोक गहलोत?

दरअसल, तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान) में सीएम के नाम की घोषणा में देरी पर अशोक गहलोत ने सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा पार्टी में कोई अनुशासन नहीं है। अगर हमने भी ऐसा किया होता तो पता नहीं वे हम पर क्या आरोप लगाते और लोगों को गुमराह करते।

मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा, 'भाजपा की पोल खुलती जा रही है। 7 दिन तक तुम मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पा रहे और बात करते हैं कि हमारी पार्टी में अनुशासन है। नेता प्रतिपक्ष हाईकमान घोषित करेगा।'

यह भी पढ़ें: तीन राज्यों में सीएम के नाम की घोषणा में देरी पर अशोक गहलोत ने उठाए सवाल, बीजेपी पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें: BJP विधायकों को रिसॉर्ट में किसने रोका? आरोप लगने से कन्फ्यूजन बढ़ी तो वसुंधरा राजे ने अमित शाह को दी सफाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.