Move to Jagran APP

MCD चुनाव प्रचार खत्म होने में कुछ घंटे शेष, सभी दलों ने झोंकी ताकत

आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों छोटे-बड़े दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 08:53 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 04:43 PM (IST)
MCD चुनाव प्रचार खत्म होने में कुछ घंटे शेष, सभी दलों ने झोंकी ताकत
MCD चुनाव प्रचार खत्म होने में कुछ घंटे शेष, सभी दलों ने झोंकी ताकत

नई दिल्ली (जेएनएन)। आगामी 23 अप्रैल (रविवार) को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार में महज कुछ घंटे शेष रह गए हैं। नियम के मुताबिक, उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम 5:30 बजे बंद हो जाएगा।

loksabha election banner

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने बताया है कि वोटिंग खत्म होने से 48 घंटे पहले प्रचार बंद करना होगा। वोटिंग 23 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक है। ऐसे में प्रचार शुक्रवार शाम 5:30 बजे के बाद नहीं किया जा सकेगा। आयोग ने सभी उम्मीदवारों और पार्टियों को यह आदेश मानने के आदेश दिए हैं। इसे नहीं मानने पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।

यह भी पढ़ेंः मनोज तिवारी का केजरीवाल पर हमला- उनकी 56 ईंच की जीभ जो चाहे बोलें 

वहीं, आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों छोटे-बड़े दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जहां भाजपा की बात है तो उसकी तरफ से हर छोटा-बड़ा नेता चुनाव प्रचार में लगा हुआ है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार किया। 

भाजपा पार्टी एमसीडी चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि  कई केंद्रीय मंत्री तक एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार अभियान में उतरे हैं।

यह भी पढ़ेंः जानें क्यों टेलीविजन कार्यक्रम में फफक-फफककर रोने लगे मनोज तिवारी 

जहां गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के किराड़ी और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मुस्तफाबाद इलाके में एक रैली को संबोधित किया वहीं, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी 20 अप्रैल को ही पूर्वी दिल्ली के विश्वासनगर इलाके में रैली को संबोधित किया। 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू भी नई दिल्ली के आरके पुरम और दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में भाजपा के लिए वोट मांगते नजर आए थे। 

ऐसा ही कांग्रेस का भी कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। जय राम रमेश और राजबब्बर ने कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी प्रचार के लिए मंत्रियों और नेताओं की पूरी फौज उतार दी है। 

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.