Move to Jagran APP

Interesting Facts: बिना कुछ खाए महीनों जिंदा रह लेते हैं ये 5 जानवर, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

जिंदा रहने के लिए भोजन कितना जरूरी होता है इस बात से कोई भी अनजान नहीं है। अब तक आप यही देखते-सुनते आए होंगे कि जानवर तो इंसानों से भी ज्यादा खाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे जानवरों से मिलवा रहे हैं जो बिना कुछ खाए भी महीनों जिंदा रह लेते हैं। ये जानवर कहीं दूर नहीं बल्कि आपके और हमारे बेहद करीब रहते हैं। आइए जानें।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Published: Mon, 08 Apr 2024 02:27 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2024 02:27 PM (IST)
जानिए बिना खाए-पिए जिंदा रहने वाले 5 जानवरों के बारे में

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Interesting facts About Animals: पृथ्वी पर कई अजूबे मौजूद हैं, इनमें से कई से तो इंसान आज भी अनजान है। आज हम आपको बिना खाए-पिए महीनों जिंदा रह लेने वाले कुछ जानवरों के बारे में बताएंगे, जो आपको भी एक बार के लिए सोचने पर मजबूर कर देंगे कि क्या ये वाकई हमारे आसपास ही रहते हैं। आइए जान लीजिए कि इनमें ऐसा क्या है, जो इन्हें अन्य जानवरों से अलग बनाता है।

loksabha election banner

पेंगुइन (Penguins)

पेंगुइन जहां रहते हैं, वहां तापमान इतना ज्यादा कम होता है, कि उनकी भूख खुद ही कम हो जाती है। ऐसे में ये 2-4 महीने तक भी बिना कुछ खाए रह लेते हैं और जब शून्य से नीचे के तापमान पर शिकार की बात आती है, तो नर बच्चों के पास रहकर उन्हें गर्म रखने का काम करते हैं और मादाएं  शिकार करने बाहर निकलती हैं।

रेगिस्तानी कछुआ (Desert Tortoise)

50 से 80 साल तक जिंदा रहने वाला रेगिस्तानी कछुआ न सिर्फ 50-60 डिग्री तापमान में भी आराम से जिंदा रह लेता है, बल्कि इसे महीनों तक पानी की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि ये अपने मूत्राशय में इसे जमा करके रख लेते हैं। इसी पानी को ऊर्जा में बदलकर ये अपने भोजन की जरूरत को भी पूरा कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें- इंसानों से कई गुना ज्यादा जीते हैं दुनिया के ये '5 जीव'

कोमोडो ड्रैगन (Komodo Dragon)

शिकार करने में बेहद हुनरमंद मानी जाने वाली कोमोडो ड्रैगन भी बिना कुछ खाए हफ्तों या महीनों तक भी जिंदा रह सकती है। इनके मुंह से ऐसी लार निकलती है, जिसका जहर मिनटों में किसी को भी मार गिरा सकता है। हिरण का बच्चा हो या बकरी, कोमोडो ड्रैगन के लिए उन्हें निगलना कोई मुश्किल काम नहीं है। इनके शरीर में भोजन काफी धीरे पचता है।

मगरमच्छ (Crocodiles)

बिना कुछ खाए महीनों तक जिंदा रहने में मगरमच्छ भी किसी से पीछे नहीं हैं। इनका पाचन भी काफी स्लो होता है, जिससे यह काफी समय तक बिना कुछ खाए-पिए भी जिंदा रह लेते हैं, और शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखते हैं।

टार्डिग्रेड (Tardigrade)

टार्डिग्रेड ऐसे जीव हैं, जो बिना भोजन के 30 साल तक जिंदा रहने के काबिलियत रखते हैं। ये शारीरिक क्रियाएं बंद कर देते हैं, और जब इनमें पानी की मात्रा 3 प्रतिशत ही रह जाती है, तो भी भोजन मिलते ही एकदम एक्टिव हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- मिलिए अंतरिक्ष में जाने वाले दुनिया के पहले चिंपैंजी से

Picture Courtesy: X


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.