43 वर्षों के बाद एशेज में हुआ कुछ ऐसा
एशेज 2015 के तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन पर पांच या उससे ज्यादा विकेट गवां दिए। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि एशेज में ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐसा 43 वर्ष पहले हुआ था। यानी इतने वर्षों के बाद वर्ष 2015 में ऑस्ट्रेलिया को ऐसी शर्मनाक
नई दिल्ली। एशेज 2015 के तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन पर पांच या उससे ज्यादा विकेट गवां दिए। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि एशेज में ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐसा 43 वर्ष पहले हुआ था। यानी इतने वर्षों के बाद वर्ष 2015 में ऑस्ट्रेलिया को ऐसी शर्मनाक स्थिति से दो-चार होना पड़ा।
क्या हुआ था 43 वर्ष पहले ?
वर्ष 1972 में एशेज के दौरान लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दोनों पारियों में 100 रन पर पांच या उससे ज्यादा विकेट गवां दिए थे। इसके बाद फिर कभी ऐसा मौका नहीं आया। मगर वर्ष 2015 एशेज में तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को इस स्थिति का सामना करना पड़ा। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन पर सात विकेट गवां दिए जबकि दूसरी पारी में 100 रन पर पांच विकेट गवाएं।