Move to Jagran APP

'कांग्रेस ने घोटाले के लिए महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा...', छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में थे। यहां शाह ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव से प्रत्याशी भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेश कक्का ने पांच साल में इतने घोटाले किये कि भगवान महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। महादेव एप के नाम पर बेटिंग घोटाला किया है।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Published: Sun, 14 Apr 2024 10:08 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2024 10:34 PM (IST)
शाह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर निशाना साधा। (फाइल फोटो)

जेएनएन, राजनांदगांव। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में थे। यहां शाह ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव से प्रत्याशी भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेश कक्का ने पांच साल में इतने घोटाले किये कि भगवान महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा।

loksabha election banner

महादेव एप के नाम पर बेटिंग घोटाला किया है। इतने भ्रष्टाचार करने के बाद भी पेट नहीं भरा है। वह यहां सांसद बनने आये हैं। शाह ने कहा कि विधानसभा से भी अधिक अंतर से हराकर भूपेश को घर भेजना है। शाह राजनांदगांव के खैरागढ़ में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर साधा निशाना

शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले दस साल देश में कांग्रेस की सरकार रही। लेकिन कांग्रेस ने कभी आदिवासियों का सम्मान नहीं किया। आज कांग्रेसी नेता आदिवासी, गरीब, मजदूर के नाम पर राग अलाप रहे हैं।

आदिवासी बहन आज देश की राष्ट्रपति- शाह

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 70 वर्षों में कांग्रेस ने कभी भी आदिवासियों को सम्मान नहीं दिया। लेकिन भाजपा ने अटल जी हो या फिर मोदी सरकार, आदिवासियों को ऊपर रखने का काम किया है। आदिवासी बहन आज देश की राष्ट्रपति है।

तीसरी पारी में छत्तीसगढ़ होगा नक्सल मुक्त

अमित शाह ने कहा कि देश के अन्य राज्यों में नक्सवाद खत्म हो गया है। एक पूंछ छत्तीसगढ़ में बची है, उसे भी मोदी की तीसरी पारी में खत्म कर छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त राज्य बनाएंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बने साढ़े तीन माह ही हुए हैं। 54 नक्सलियों को ढेर किया गया है। ढाई सौ से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

नहीं खत्म होगा आरक्षण

केंद्रीय गृह मंत्री ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि कांग्रसी दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मोदी सरकार संविधान और आरक्षण खत्म कर देगी। आज (14 अप्रैल) डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती है, जिन्होंने संविधान बनाने का काम किया ऐसे संविधान निर्माता की जयंती के दिन भी कांग्रेसी नेता झूठ बोलने में शर्म नहीं करते। शाह ने कहा कि भाजपा जब तक राजनीति में है, आरक्षण को न खत्म करेगी और ना ही कांग्रेस को आरक्षण खत्म करने देगी।

ये भी पढ़ें: Indian Railway: हवाई जहाज और सिनेमा हॉल की तरह ट्रेन में भी मिलेगी मनपसंद सीट, रेलवे ने तैयार किया सॉफ्टवेयर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.