Move to Jagran APP

Mahadev App Case: ऑनलाइन सट्टा एप केस में बड़ा ट्विस्ट, 120 आरोपितों पर होगी कार्रवाई; सबूत जुटा रही पुलिस

Mahadev App Caseऑनलाइन सट्टा एप महादेव केस ने एक नया मोड़ लिया है। इस मामले में अबतक 120 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अब इन सभी गिरफ्तार आरोपितों की संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। नगर निगमराजस्व विभाग और उप पंजीयक कार्यालय से सभी आरोपितों के नाम की संपत्ति का ब्योरा निकाला जा रहा है। वहींजिन आरोपितों को फरार सूची में डाला गया हैउनकी संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Published: Sun, 18 Feb 2024 12:21 PM (IST)Updated: Sun, 18 Feb 2024 12:21 PM (IST)
ऑनलाइन सट्टा एप महादेव केस में आया नया मोड़ (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, भिलाई। Mahadev App Case: Mahadev App Case: ऑनलाइन सट्टा एप महादेव केस में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। इस केस में अबतक 120 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित सभी गिरफ्तार किए गए आरोपितों की संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, कई लोगों के घरों पर ईडी ने जांच की और दुर्ग जिले से एक सिपाही भीम सिंह को सट्टा के मामले में गिरफ्तार भी किया था।

loksabha election banner

नगर निगम, राजस्व विभाग और उप पंजीयक कार्यालय से सभी आरोपितों के नाम की संपत्ति का ब्योरा निकाला जा रहा है। वहीं, जिन आरोपितों को फरार सूची में डाला गया है, उनकी संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। इसके अलावा बाकी के बचे आरोपितों की संपत्ति की जानकारी लेकर उसे सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।

पुलिस ने 120 से अधिक आरोपितों को किया गिरफ्तार 

बता दें कि जब दुर्ग पुलिस ने महादेव बुक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, तब दुर्ग जिले के साथ ही छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों और कई दीगर प्रदेशों से भी महादेव बुक के पैनल को ध्वस्त किया था। लगातार की गई कार्रवाई में पुलिस ने 120 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया था। शुरुआत में राज्य शासन का नया सट्टा एक्ट नहीं बना था, इसलिए पुराने सट्टा एक्ट में कार्रवाई की जाती थी और उसका लाभ भी आरोपितों को मिला।

कई लोगों के घरों पर ईडी ने की जांच

सट्टा एक्ट में कार्रवाई किए जाने से आरोपितों को थाने से ही मुचलका जमानत पर छोड़ दिया जाता था। कुछ बड़े सटोरियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आइटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई भी की गई थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद जब ईडी जैसी एजेंसियों ने अपनी जांच शुरू की तो पुलिस के चुंगल से बचे हुए कई सटोरियों के नाम सामने आए। कई लोगों के घरों पर ईडी ने जांच की और दुर्ग जिले से एक सिपाही भीम सिंह को सट्टा के मामले में गिरफ्तार भी किया था।

यह भी पढ़ें- Vidyasagar Maharaj: जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज हुए ब्रम्हलीन, तीन दिन उपवास के बाद ली समाधि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.