Move to Jagran APP

Bihar Politics : BJP ने हैट्रिक के बाद भी JDU को क्यों दे दी बिहार की ये 'सीट'? RJD के दांव से रोचक होगा मुकाबला

Bihar Political News भाजपा ने हैट्रिक के बाद भी जदयू के लिए बिहार की एक हॉट सीट छोड़ दी है। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होगा। एक तरफ बाहुबली का परिवार है। तो दूसरी तरफ राजद ने भी बड़ा दांव खेल दिया है। इस लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीट पर भाजपा तो दो पर राजद का कब्जा है। चुनाव प्रचार भी जोरों से चल रहा है।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Published: Thu, 25 Apr 2024 12:04 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2024 12:04 PM (IST)
भाजपा ने हैट्रिक के बाद जदयू को सौंपी सीट

नीरज कुमार, शिवहर। Bihar Politics In Hindi शिवहर राज्य में शिवहर इकलौता जिला है, जहां विधानसभा की सिर्फ एक सीट है। शिवहर संसदीय क्षेत्र में जिले की शिवहर सहित पूर्वी चंपारण की मधुबन, ढाका व चिरैया तथा सीतामढ़ी की रीगा व बेलसंड विधानसभा सीटें शामिल हैं।

loksabha election banner

2009 से प्रभावी परिसीमन के बाद यहां से लगातार तीन टर्म भाजपा की रमा देवी चुनाव जीती हैं। इस बार उन्हें बेटिकट कर दिया गया है। राजग में यह सीट भाजपा (BJP) ने जदयू को दे दिया है। जदयू (JDU) ने यहां से दो बार सांसद रहे आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को अपना प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, महागठबंधन में यह यह सीट राजद के पास है। राजद (RJD) ने रितु जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया है। दो महिला प्रत्याशियों के होने से इस बार का मुकाबला रोचक बताया जा रहा है।

छह में चार पर भाजपा और दो पर राजद के विधायक

लोकसभा क्षेत्र की छह विधानसभा सीटों में चार पर भाजपा और दो पर राजद के विधायक हैं। ढाका, मधुबन, चिरैया व रीगा पर भाजपा तथा बेलसंड व शिवहर सीट राजद के पास है।

शिवहर से राजद विधायक चेतन आनंद जदयू की प्रत्याशी और अपनी मां लवली आनंद के पक्ष में प्रचार करते दिख रहे हैं। बेलसंड सीट पर राजद के संजय कुमार गुप्ता विधायक हैं। भाजपा के रीगा से मोतीलाल प्रसाद, ढाका से पवन जायसवाल, चिरैया से लालबाबू साह तथा मधुबन से राणा रणधीर विधायक हैं।

इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का मौका

  • 1952 : ठाकुर युगल किशोर सिंह (कांग्रेस)
  • 1957 : दिग्विजय नारायण सिंह (कांग्रेस)
  • 1962 : शशि रंजन प्रसाद साह (कांग्रेस)
  • 1967 : एसपी साहू (कांग्रेस)
  • 1971 : हरिकिशोर सिंह (कांग्रेस)
  • 1977 : ठाकुर गिरजानंदन सिंह (भारतीय लोकदल)
  • 1980 : रामदुलारी सिन्हा (कांग्रेस)
  • 1984 : रामदुलारी सिन्हा (कांग्रेस)
  • 1989 : हरिकिशोर सिंह (जनता दल)
  • 1991 : हरिकिशोर सिंह (जनता दल)
  • 1996 : आनंद मोहन सिंह (समता पार्टी)
  • 1998 : आनंद मोहन सिंह (आल इंडिया राष्ट्रीय जनता पार्टी)
  • 1999 : मो. अनवारूल हक (राजद)
  • 2004 : सीताराम सिंह (राजद)
  • 2009 : रमा देवी (भाजपा)
  • 2014 : रमा देवी (भाजपा)
  • 2019 : रमा देवी (भाजपा)

यह भी पढ़ें-

Bima Bharti : वोटिंग से एक दिन पहले RJD उम्मीदवार बीमा भारती की बढ़ी टेंशन, 10 लाख रुपये के साथ दोनों PA गिरफ्तार

Bihar Politics: भाजपा में शामिल हुआ यह कद्दावर नेता, लालू यादव की बेटी मीसा की बढ़ाएगा टेंशन!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.