Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव की बिगड़ी तबीयत, पीठदर्द से चलना हुआ मुश्किल; Video
अररिया में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान तेजस्वी यादव की तबीयत खराब हो गई। पीठ में दर्ज की शिकायत के कारण तेजस्वी यादव अपने पैर पर चल भी नहीं पा रहे थे। समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उनकी कार तक पहुंचाया। मिली जानकारी के मुताबिक वे अररिया से अब निकल चुके हैं। हालांकि राजद की तरफ से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
एएनआई, पटना। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव इन दिनों धुंआधार रैलियां करने में व्यस्त हैं। हालांकि लगातार रैली करने का असर अब उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। शुक्रवार को अररिया में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्हें अचानक पीठ में असहनीय दर्द होने लगा।
पीठ में दर्द के कारण तेजस्वी को अपने पैरों पर चल पाने में भी मुश्किल हो रही थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों की मदद से उन्हें कार तक पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव अररिया से निकल चुके हैं। हालांकि राजद की तरफ से तेजस्वी के स्वास्थ्य को लेकर अबतक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
#WATCH | Former Bihar Deputy CM and RJD leader Tejashwi Yadav was helped to his car after he experienced sudden back pain and faced difficulty in walking. He was addressing a public rally in Araria when the incident occurred.
(Video: Tejashwi Yadav's media) pic.twitter.com/h5OcvbAsFW— ANI (@ANI) May 3, 2024
अबतक 90 से अधिक रैलियां कर चुके हैं तेजस्वी
बता दें कि तेजस्वी यादव बिना रुके ताबड़तोड़ रैलियां करने में लगे हुए हैं। तेजस्वी प्रतिदिन करीब 5 से 6 रैलियां कर रहे हैं। वह अबतक 90 से अधिक चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।
हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना डाला
सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर तेजस्वी यादव के हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा गया है कि तेजस्वी यादव ने हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना डाला है। तेजस्वी ने इस चुनाव में अबतक 97 सभाएं कर चुके हैं। जनविश्वास यात्रा से लेकर अभी तक निरंतर जनता के साथ, जनता के लिए जनता को समर्पित है।
हमने हेलीकॉप्टर का ट्रैक्टर बना दिया है।
अभी तक इस चुनाव में 𝟗𝟕 सभाएं कर चुके है। जनविश्वास यात्रा से लेकर अभी तक निरंतर जनता के साथ, जनता के लिए जनता को समर्पित है।
जनता 𝟏𝟎 वर्षों का हिसाब माँग रही है।
महंगाई बेरोजगारी पर जवाब माँग रही है।#TejashwiYadav #Bihar… pic.twitter.com/BRwKodmBYP— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 3, 2024
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: '...वोट मांगने नहीं आऊंगा', सम्राट चौधरी वादे पर RJD का पलटवार, कहा- पहले पुराना हिसाब दो