Move to Jagran APP

Bihar News: बिहारवासियों ने 2023 में खरीद डाली 12.88 लाख गाड़ियां, वाहन बिक्री का बना डाला नया रिकार्ड

Bihar News बिहार में पिछले साल वर्ष 2023 में गाड़ियों की रिकार्ड बिक्री हुई है। वाहनों की बिक्री ने कोरोना काल के पहले के रिकार्ड को भी तोड़ दिया है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में राज्य में 12 लाख 88 हजार वाहनों की बिक्री हुई। इसके पहले वर्ष 2022 में 11.29 लाख वाहनों की बिक्री हुई थी।

By Rajat Kumar Edited By: Mohit Tripathi Published: Wed, 03 Jan 2024 11:31 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jan 2024 11:31 PM (IST)
बिहारवासियों ने 2023 में खरीद डाली 12.88 लाख गाड़ियां।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में पिछले साल 2023 में गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। वाहनों की बिक्री ने कोरोना काल के पहले के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में राज्य में 12 लाख 88 हजार वाहनों की बिक्री हुई। इसके पहले 2022 में 11.29 लाख वाहनों की बिक्री हुई थी। पिछले साल पूरे देश में 2,39,36,153 वाहनों की बिक्री हुई। बिहार में देश की कुल बिक्री का 5.38 प्रतिशत वाहन बिके। देश भर में सबसे अधिक वाहन उत्तरप्रदेश में बिके हैं।

loksabha election banner

विभागीय जानकारी के अनुसार, अभी तक सर्वाधिक गाड़ियों की बिक्री कोरोना से पहले 2018 में रिकॉर्ड की गई थी। उस साल करीब 12.85 लाख वाहनों की बिक्री हुई थी। वहीं 2019 में 12.65 लाख वाहन बाजार में उतरे। इसके बाद कोविड संक्रमण के कारण हर क्षेत्र में बाजार मंदा रहा। वाहनों की बिक्री भी घटी। 2020 में वाहनों की बिक्री घटकर 10.36 लाख हो गई।

अगले साल 2021 में इसमें और कमी आई और आंकड़ा 10.09 लाख तक आ गया। 2022 में वाहनों की बिक्री में मामूली वृद्धि हुई और आंकड़ा बढ़कर 11.29 लाख पर आ गया। पिछले साल 2023 में वाहनों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ी और आंकड़ा 12 लाख 85 हजार तक पहुंच गया।

पांच सालों में वाहनों की बिक्री

वर्ष गाड़ियां
2019 12.65 लाख
2020 10.36 लाख
2021 10.09 लाख
2022 11.29 लाख
2023 12.88 लाख

यह भी पढ़ें: नीतीश को I.N.D.I.A का संयोजक बनाने पर लालू-तेजस्वी राजी, 'भूल-सुधार' की कोशिश में जुटी RJD

Bihar Crime : पूर्व DGP और कथा वाचक गुप्तेश्वर पांडेय के नाम पर साइबर ठगी, IAS-IPS अफसरों पर फेंका जाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.