Move to Jagran APP

राजगीर से खुलने वाली ट्रेनों के समय में परिवर्तन

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर से अपने गंतव्य पर आवागमन करने वाली कई महत्वपूर्ण ट्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Nov 2017 03:03 AM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2017 03:03 AM (IST)
राजगीर से खुलने वाली ट्रेनों के समय में परिवर्तन
राजगीर से खुलने वाली ट्रेनों के समय में परिवर्तन

नालंदा। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर से अपने गंतव्य पर आवागमन करने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के पूर्व निर्धारित समय में फेरबदल किया गया है यह परिवर्तन रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया गया है। जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। राजगीर से खुलने वाले ट्रेनों के परिचालन समय सारणी मे बदलाव किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए राजगीर रेलवे स्टेशन के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि रेल विभाग ने राजगीर से खुलने वाली ट्रेनों की परिचालन में भारी बदलाव किया गया है उन्होंने कहा कि यह बदलाव पर्यटकों एवं यात्रियों की समय को देखते हुए की गई है। श्री पासवान ने बताया कि राजगीर से खुलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस 12391 जो पहले सुबह 8:10 में खुलती थी अब होगा 8:00 बजे खुलेगी । इसी प्रकार 13233 इंटरसिटी ट्रेन जिसकी समय सारणी दिन मे 2:40 में पहले खुलती थी अब वह शाम 4:30 में खुलेगी। 53229 दानापुर पैसेंजर ट्रेन पहले 5:10 शाम में खुलती थी। अब वह 5:00 बजे खुलेगी। 53209 राजगीर दनियावां फतुहा ट्रेन शाम 6:00 बजे खुलती थी। अब वह 7:00 बजे खुलेगी। वहीं 53044 राजगीर हावड़ा फास्ट पैसेंजर पहले यह ट्रेन 12:40 दिन में खुलती थी। उसे घटाकर 12:30 कर दिया गया उन्होंने कहा कि समय सारणी चेंज होने से यात्रियों, सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों को इस ट्रेन का लाभ मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.