रेल कारखाना का क्रेन शॉप जलमग्न
मुंगेर। 175 टन की हाइड्रोलिक क्रेन का निर्माण कर विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने वाला जमालपुर
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Aug 2017 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 06:55 PM (IST)
मुंगेर। 175 टन की हाइड्रोलिक क्रेन का निर्माण कर विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने वाला जमालपुर रेल कारखाना का क्रेन शाप बारिश की पानी में जल मग्न हो गया। इससे जहां शाप के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। वहीं, क्रेन शाप में कार्यरत रेलकर्मियों के सर पर खतरा भी मंडराते रहता है। कई कर्मचारियों ने बताया कि वर्षा के समय भी काम चलता रहता है। ऐसे में हैवी पावर बिजली सप्लाई के बीच काम करना खतरनाक है। कई बार वरीय अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान ऐसी स्थिति से अवगत हो चुके हैं। इसके बावजूद इस दिशा में पहल नहीं की जा सकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें