सुरंग में ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
मुंगेर। रेलवे भले ही मान कर चल रही है कि रेलवे सुरंग ठीक है। लेकिन स्थिति ठीक उलट
मुंगेर। रेलवे भले ही मान कर चल रही है कि रेलवे सुरंग ठीक है। लेकिन स्थिति ठीक उलट है। एक पखवाड़ा पूर्व सुरंग में पत्थर टूटकर गिरने के बाद रेल ने सुरंग के अंदर ट्रेनों की रफ्तार कम कर दिया है। सुरंग से गुजरने पर अप और डाउन दोनों ही मार्ग में कॉशन लगा दिया है। पहले जहां 50 से 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार में ट्रेनें गुजरती थी। वहीं अब 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गाड़ियां चल रही है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि ज्यादा रफ्तार होने से सुरंग के अंदर कंपन होगी। जिससे पत्थर टूटकर गिरने की संभावना बनी रहेगी। लेकिन रफ्तार कम होने से इस पर अंकुश लग सकता है। इस वजह से कॉशन लिया गया है। इसके बाद रेलवे सुरंग के अंदर मरम्मत का काम शुरू होगा। सुरंग के अंदर बाहर निकले पत्थर को हटाया जाएगा तो साथ ही सुरंग की छत को तार से बाइं¨डग किया जाएगा। ़िफलहाल अभी मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है।
बता दें कि मार्च महीने के दूसरे सप्ताह सुरंग के अंदर पहाड़ से टूटकर एक बड़ा पत्थर गिर गया था। इसके बाद रेलवे के सेफ्टी अधिकारी और मालदा मंडल के डीआरएम ने सुरंग की जांच की थी। इस दौरान अधिकारियों ने कहा था कि धनबाद की कंपनी सुरंग का मरम्मत करेगी।