एक से जमालपुर-खगड़िया के लिए चलेगी नई ट्रेन
मुंगेर। मालदा मंडल ने नए साल से पहले जमालपुर और मुंगेर के यात्रियों को नई सौगात दी है। मालद
मुंगेर। मालदा मंडल ने नए साल से पहले जमालपुर और मुंगेर के यात्रियों को नई सौगात दी है। मालदा मंडल ने जमालपुर-खगड़िया के बीच नई ट्रेन के परिचालन को हरी झंडी दे दी है। जमालपुर और खगड़िया के बीच चलने वाली नई गाड़ी की समय सारिणी और नंबर जारी कर दिया गया है। नई गाड़ी शाम में चलेगी। इससे पहले खगड़िया के लिए एक ही ट्रेन चलती है। अब इस रूट पर दो गाडियां हो गई।
जमालपुर से खुलने वाली ट्रेन संख्या 73463 अप शाम 5.10 बजे खुलेगी। यहां से खुलने के बाद 5.28 बजे मुंगेर पहुंचेगी। इसके बाद सबदलपुर, उमेश नगर रुकती हुई शाम 6.10 बजे खगड़िया पहुंचेगी। वहीं वापसी में 73464 डाउन बनकर खगड़िया से शाम 6.20 बजे रवाना होगी और सभी स्टेशनों पर रुकती हुई शाम 7.10 बजे मुंगेर आएगी। मुंगेर में दो मिनट रूकने के बाद शाम 7.30 बजे जमालपुर पहुंचेगी। नई डीएमयू गाड़ी चलने के बाद पहले से चल रही ट्रेन के समय में आंशिक बदलाव किया गया है।