ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग
मुंगेर। जनाधिकार मोर्चा के अध्यक्ष संजय केशरी ने श्रावणी मेला को देखते हुए मुंगेर-खगड़िया अ
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Jul 2017 11:37 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jul 2017 11:37 PM (IST)
मुंगेर। जनाधिकार मोर्चा के अध्यक्ष संजय केशरी ने श्रावणी मेला को देखते हुए मुंगेर-खगड़िया और मुंगेर बेगूसराय के बीच चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी लगाने की मांग डीआरएम से की है। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि बागी की संख्या कम होने के कारण यात्री जान जोखिम में डाल कर यात्रा करने को विवश हैं। एक वर्ष में आधे दर्जन से अधिक लोगों की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई है। इसके बावजूद रेल प्रशासन बागी की संख्या नहीं बढ़ा रही है। श्रावणी मेला में इन ट्रेनों में भीड़ और अधिक बढ़ेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें