भाईचारा का संदेश देता है दावत-ए-इफ्तार
मधेपुरा। माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा को प्रखंड परिसर स्थित के मनरेगा भवन मे शुक्रवार की स
मधेपुरा। माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा को प्रखंड परिसर स्थित के मनरेगा भवन मे शुक्रवार की संध्या दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। प्रखंड के बड़ी संख्या में मुस्लिम एवं ¨हदू भाईयों ने इफ्तार में शामिल हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी मु. मिन्हाज अहमद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है। रमजान पर्व मतलब है कि आपसी भेद भाव को समाप्त करते हुए एक दूसरे को गले लगाये। उन्होने कहा कि कोई भी धर्म यह नहीं कहता है कि आपस में भेद भाव हो हम सब पहले हिन्दुस्तानी है तब किसी धर्म या मजहब के है। वहीं कार्यक्रम के आयोजक को इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का आयोजन मनरेगा जेई निखिल कुमार एवं एकाउंटेंट दिलीप कुमार के द्वारा किया गया था। मौके पर प्रखंड प्रमुख वर्षा कुमारी, सीओ विकास ¨सह,थानाध्यक्ष सुनील कुमार,एमओ झुनझुन मल्लिक,प्रखंड कृषि पदाधिकारी बजरेगी ¨सह,मनरेगा पी ओ सुधांशु शेखर,मुखिया हिटलर शाही,मुखिया सह भाजपा अध्यक्ष सुबोध ऋषिदेव,मुखिया प्रतिनिधि छट्ठु ऋषिदेव,सचेंद्र यादव, पूर्व मुखिया सह राजद अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार ¨सह,पंचायती राज पदाधिकारी शैलेंद्र चौधरी,वसीम राजा,पंचायत समिति सदस्य नकुलदेव पासवान,मु. असगर,मु. एनुल,मंटू ¨सह,गोपाल पासवान, डॉ. संतोष कुमार सहित कई मौजूद थे।