Lakhisarai News: शौच करने गई नाबालिग के साथ मक्के के खेत में दुष्कर्म, आरोपी फरार; इलाके में पुलिस एक्टिव
Bihar Crime News शौच करने गई एक नाबालिग को मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया है। दुष्कर्मी ने रात भर नाबालिग को अपने कब्जे में रखा। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय पीड़िता शौच करने खेत में गई थी। यह मामला लखीसराय जिले का है। आरोपित युवक घर से फरार हो गया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
जागरण संवाददाता, लखीसराय। मेदनी चौकी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात शौच करने गई एक नाबालिग को मक्के की खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया है। दुष्कर्मी ने रात भर किशोरी को अपने कब्जे में रखा। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग शौच करने खेत में गई थी।
इसी दौरान, गांव के ही झंडू राम के पुत्र शिवनंदन उर्फ लेलो राम नाबालिग को खींचकर मक्के के खेत में लेकर चला गया और उसके साथ पूरी रात दुष्कर्म किया। नाबालिग को सुबह में उसने मुक्त किया। इधर, रात भर पीड़िता के स्वजन उसकी खोजबीन करते रहे।
सुबह में पीड़िता जब घर आई तो तो पूछने पर बताया कि गांव के ही शिवनंदन राम ने उसको कब्जे में कर रखा था और मक्के के खेत में ले जाकर रात भर दुष्कर्म किया।
गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी
जानकारी मिलने पर नाबालिग के माता-पिता जब आरोपित युवक के घर जाकर पर जाकर उसके पिता झंडू राम से शिकायत की तो उक्त लोगों ने उल्टे गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद मामला मेदनी चौकी थाना पहुंचा।
मेदनी चौकी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार साहनी गांव पहुंचे और किशोरी का बयान दर्ज किया गया। आरोपित युवक घर से फरार हो गया है। उधर गांव के कुछ लोग इस मामले को दबाने में लगे हैं। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का प्रतीत होता है।
यह भी पढ़ें-