सबके प्रयास से भगवानपुर प्रखंड हुआ ओडीएफ: डीएम
कैमूर। जिले का भगवानपुर प्रखंड सबसे पहले ओडीएफ घोषित हुआ है। अब तक कोई प्रखंड पूर्ण रू
कैमूर। जिले का भगवानपुर प्रखंड सबसे पहले ओडीएफ घोषित हुआ है। अब तक कोई प्रखंड पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त नहीं हो सका। कारण है कि भगवानपुर प्रखंड को यहां के लोग खुले में शौच मुक्त कराने के लिए जागरूक है और यही कारण है कि सबके प्रयास से ही यह प्रखंड सबसे पहले ओडीएफ घोषित हो पाया है। यह बातें रविवार को पढ़ौती पंचायत सरकार भवन पर डीएम राजेश्वर प्रसाद ¨सह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त करने की घोषणा करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मां मुंडेश्वरी की गोद में बसे इस प्रखंड के लोग धन्यवाद के योग्य है। जिन्होंने विकास की गति को रफ्तार देने में प्रशासन का सहयोग किया है। यहां के जनप्रतिनिधियों ने खुले में शौच मुक्त कराने के लिए जो प्रयास किया है वह अब तक किसी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने नहीं किया। उल्लेखनीय है कि लोहिया स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्त करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए सात निश्चय कार्यक्रम के तहत भगवानपुर प्रखंड डीएम सहित जिला व प्रखंड के पदाधिकारियों के दिन रात परिश्रम के बाद रविवार को ओडीएफ घोषित किया गया। जिसका घोषणा पत्र प्रखंड प्रमुख बेबी गुप्ता ने सौंपा। डीएम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला का पहला प्रखंड भगवानपुर है जो मां मुंडेश्वरी की गोद में बसा है। प्रशासन ने प्रखंड की पहली पंचायत पहड़ियां को मां मुंडेश्वरी की कृपा से ओडीएफ घोषित किया गया। उसके बाद से सभी पंचायत के मुखिया के सहयोग से हमलोग आज इस स्थिति में पहुंचे हैं। साथ ही डीएम ने प्रखंड के सभी चौकीदारों व दफदारों को खुले में शौच की निगरानी करने के लिए टार्च और विसिल उपलब्ध कराने की बात कही। इसके अलावा खुले में शौच करते पकड़े जाने पर चेतावनी के बाद दूसरी बार आर्थिक दंड लगाने की बात भी डीएम ने कही। बता दे कि भगवानपुर प्रखंड में लगभग 18 हजार शौचालय का निर्माण निर्धारित था। सभा में डीआरडीए निदेशक रवीन्द्र कुमार, एसडीएम ललन प्रसाद ने खुले में शौच करने से होने वाले रोगों व परेशानियों के बारे में जानकारी दी। सभा का संचालन वरीय उप समाहर्ता के के उपाध्याय ने किया। सभा में बीडीओ संतोष कुमार ¨सह, सीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ श्वेता कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड नाजिर अनुज पांडेय, पंचायत मुखिया अमरेन्द्र कुमार ¨सह, गब्बर मियां, मुखिया प्रतिनिधि निर्मल यादव, उप प्रमुख धर्मेन्द्र यादव, बीडीसी कृष्णावती देवी, पैक्स अध्यक्ष रामकेश्वर ¨सह, समाज सेवी बिरजू पटेल आदि उपस्थित थे।