निसान ने लॉन्च किया टेरानो का नया वर्जन, कीमत 9.99 लाख रुपए से शुरू
जापानी कार निर्माता कंपनी निसान ने अपनी SUV टेरानो का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 9.99 लाख रुपए से लेकर 13.6 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) के बीच रखी है।
नई दिल्ली। जापानी कार निर्माता कंपनी निसान ने अपनी SUV टेरानो का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 9.99 लाख रुपए से लेकर 13.6 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) के बीच रखी है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो पर तेजी से काम करते हुए इस साल भारत में हाइब्रिड वर्जन की टॉप एंड SUV एक्सट्रेल को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। निसान साल 2021 तक स्पोर्ट्स हैचबैक और सेडान सेगमेंट पर 8 नए व्हीकल्स लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
वेरिएंट्स | एक्स शोरूम दिल्ली |
XL | 999,000 रुपए |
XED | 999,000 रुपए |
XLD (O) | 1,192,000 रुपए |
XVD PRE AMT | 1,420,000 रुपए |
XVD PRE | 1,360,000 रुपए |
निसान ने अपडेटेड टेरानो 2017 में 22 नए फीचर शामिल किए हैं। SUV को इंटिरियर अपडेट दिया गया जिसके तहत डुअल टोन कलर स्कीम, 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। इंटिरियर में नए स्टीयरिंग व्हील्स भी दिए गए हैं। निसान टेरानो को पहली बार मार्च 2013 में लॉन्च किया गया था, उसके बाद कंपनी ने अपने SUV में अक्टूबर 2016 में AMT गियरबॉक्स दिया था।
नई टेरानो में मौजूदा मॉडल वाले 1.6 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल इंजन 104PS की पावर और 145Nm का टॉर्क देता है। डीज़ल इंजन दो पावर ट्यूनिंग में आता है, एक्सई और एक्सएल प्लस वेरिएंट में यह इंजन 85PS की पावर और 200Nm का टॉर्क देता है। वहीं, XV मैनुअल वेरिएंट में यही इंजन 110PS की पावर और 248Nm का टॉर्क देता है, जबकि XV ऑटोमैटिक में मैनुअल की तुलना में 3PS की कम पावर मिलती है। इसका एक्सीलेरेशन, टॉप स्पीड और माइलेज मौजूदा मॉडल जितना होगा। अप्रैल 2016 से फरवरी 2017 के दैरान कंपनी ने टेरानो की 7,973 यूनिट्स की बिक्री की थी।
इसे भी पढ़ें:- निसान ने रिकॉल की 56 हजार से ज्यादा गाड़ियां
इसे भी पढ़ें:- फोर्ड की कारें 1 अप्रैल से होंगी इतनी महंगी, जानिये