Move to Jagran APP

प्रीमियम ऑडियो सिस्‍टम के साथ आएगी Mahindra XUV 3XO, पांचवें Teaser में मिली जानकारी

Mahindra की ओर से 29 अप्रैल को नई एसयूवी के तौर पर XUV 3XO को लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले कंपनी सोशल मीडिया पर SUV से जुड़े कई फीचर्स की जानकारी दे चुकी है। हाल में ही Mahindra XUV 3XO का नया टीजर जारी किया गया है। नए वीडियो में और क्‍या जानकारी मिल रही है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Published: Mon, 22 Apr 2024 12:29 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2024 12:29 PM (IST)
Mahindra XUV 3XO के पांचवें टीजर में किस फीचर की जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई एसयूवी (Mahindra XUV 3Xo)को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने हाल में ही सोशल मीडिया पर पांचवां टीजर जारी किया है। जिसमें नई एसयूवी XUV 3XO के एक और फीचर की जानकारी मिल रही है। कंपनी नई एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को देने की तैयारी कर रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

loksabha election banner

Mahindra XUV 3XO का पांचवां Teaser जारी

महिंद्रा की ओर से सोशल मीडिया पर नई एसयूवी XUV 3X0 का पांचवां टीजर जारी किया गया है। कंपनी ने 20 सेकेंड का तीसरा वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें एसयूवी में मिलने वाले ऑडियो सिस्‍टम की जानकारी मिल रही है।

मिली यह जानकारी

नए टीजर में कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि Mahindra XUV 3XO में Harman Kardon के सात स्‍पीकर वाले ऑडियो सिस्‍टम को दिया जाएगा। कंपनी की ओर से टीजर में यह भी बताया गया है कि इस प्रीमियम ऑडियो सिस्‍टम को एसयूवी के कुछ ही वेरिएंट में ऑफर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- April 2024 में खरीदना चाहते हैं Mahindra Thar, तो कितना करना होगा इंतजार, जानें किस वेरिएंट पर है कितना वेटिंग पीरियड

पहले मिली थी यह जानकारी

कंपनी की ओर से एसयूवी के लॉन्‍च से पहले लगातार टीजर जारी किए जा रहे हैं। जिनमें एसयूवी से जुड़ी कई जानकारियों को बताया जा चुका है। कंपनी की ओर से अभी तक जारी किए टीचर में कई फीचर्स की जानकारी दी जा चुकी है। महिंद्रा अपनी नई एसयूवी XUV 3XO में रिमोट क्‍लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, सेगमेंट में सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, फुली डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्‍टम जैसे फीचर्स को देगी। इसके साथ ही एसयूवी में कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्‍लैक रंग की ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, ग्‍लॉसी फिनिश अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स को भी ऑफर किया जाएगा।

ये फीचर्स भी होंगे ऑफर

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO में ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर दिया जाएगा, जिसमें पियानो ब्‍लैक फिनिश का उपयोग किया गया है। इसमें रियर स्‍पॉयलर, वेंटिलेटिड सीट्स, इंटीरियर में क्रोम कलर की सीट्स के साथ ही ड्यूल टोन डैशबोर्ड के साथ सिल्‍वर इंसर्ट्स, स्‍टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप और एएमटी ट्रांसमिशन जैसे कुछ फीचर्स को दिया जाएगा।

किस सेगमेंट में आएगी Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा अपनी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी XUV300 के फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर XUV 3XO को भारतीय बाजार में 29 अप्रैल 2024 को लॉन्‍च करेगी। जिससे यह नई एसयूवी बाजार में मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्‍सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्‍यू जैसी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी को तगड़ी चुनौती देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.