Move to Jagran APP

Mahindra XUV 3XO का नया Teaser जारी हुआ, अब किस फीचर जानकारी सामने आई, जानें डिटेल

Mahindra की ओर से 29 अप्रैल 2024 को नई एसयूवी के तौर पर XUV 3XO को लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले कंपनी लगातार SUV से जुड़े फीचर्स की जानकारी दे रही है। हाल में ही Mahindra XUV 3XO का नया टीजर जारी किया गया है। 20 सेकेंड के वीडियो में और क्‍या जानकारी मिल रही है। Mahindra की XUV 3XO में किन खूबियों को दिया जाएगा। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Published: Sun, 21 Apr 2024 01:29 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2024 01:29 PM (IST)
Mahindra XUV 3XO में कंपनी की ओर से सबसे बड़े Sky roof को दिया जाएगा।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई एसयूवी (Mahindra XUV 3Xo)को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने हाल में ही सोशल मीडिया पर चौथा टीजर जारी किया है। जिसमें नई एसयूवी XUV 3XO के एक और फीचर की जानकारी मिल रही है। कंपनी नई एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को देने की तैयारी कर रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

loksabha election banner

Mahindra XUV 3XO का नया Teaser जारी

महिंद्रा की ओर से सोशल मीडिया पर नई एसयूवी XUV 3X0 का चौथा टीजर जारी किया गया है। कंपनी ने 20 सेकेंड का तीसरा वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें एसयूवी के इंटीरियर के साथ ही नए फीचर की जानकारी भी मिल रही है।

मिली यह जानकारी

नए टीजर में कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि Mahindra XUV 3XO में बड़े स्‍काईरूफ को देगी। खास बात यह है कि यह Sky roof अपने सेगमेंट की अन्‍य एसयूवी के मुकाबले सबसे बड़ा होगा। लेकिन इस फीचर को सिर्फ कुछ ही वेरिएंट में ऑफर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Compact SUV सेगमेंट में होगा धमाल, इस साल लॉन्‍च होंगी ये चार बेहतरीन गाड़ियां

पहले मिली थी यह जानकारी

कंपनी की ओर से एसयूवी के लॉन्‍च से पहले लगातार टीजर जारी किए जा रहे हैं। जिनमें एसयूवी से जुड़ी कई जानकारियों को बताया जा चुका है। कंपनी की ओर से अभी तक जारी किए टीचर में कई फीचर्स की जानकारी दी जा चुकी है। महिंद्रा अपनी नई एसयूवी XUV 3XO में रिमोट क्‍लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, फुली डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्‍टम जैसे फीचर्स को देगी। इसके साथ ही एसयूवी में कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्‍लैक रंग की ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, ग्‍लॉसी फिनिश अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स को भी ऑफर किया जाएगा।

ये फीचर्स भी होंगे ऑफर

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO में ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर दिया जाएगा, जिसमें पियानो ब्‍लैक फिनिश का उपयोग किया गया है। इसमें रियर स्‍पॉयलर, वेंटिलेटिड सीट्स, इंटीरियर में क्रोम कलर की सीट्स के साथ ही ड्यूल टोन डैशबोर्ड के साथ सिल्‍वर इंसर्ट्स, स्‍टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप और एएमटी ट्रांसमिशन जैसे कुछ फीचर्स को दिया जाएगा।

किस सेगमेंट में आएगी Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा अपनी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी XUV300 के फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर XUV 3XO को भारतीय बाजार में 29 अप्रैल 2024 को लॉन्‍च करेगी। जिससे यह नई एसयूवी बाजार में मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्‍सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्‍यू जैसी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी को तगड़ी चुनौती देगी।

यह भी पढ़ें- Compact SUV सेगमेंट में होगा धमाल, इस साल लॉन्‍च होंगी ये चार बेहतरीन गाड़ियां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.