कल लॉन्च होगी Jeep Wrangler Facelift, जानें क्या होंगे बदलाव, कितनी होगी कीमत
अमेरिकी एसयूवी निर्माता Jeep की ओर से भारतीय बाजार में कई दमदार SUV ऑफर की जाती हैं। 22 अप्रैल को कंपनी की ओर से ऑफ रोडिंग के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने वाली Wrangler के Facelift वर्जन को लॉन्च किया जाएगा। Jeep Wrangler Facelift वर्जन में किस तरह के बदलावों को कंपनी की ओर से दिया जा सकता है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। एसयूवी निर्माता Jeep की ओर से कल Wrangler एसयूवी के Facelift वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से एसयूवी में किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं और इसकी क्या कीमत हो सकती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
कल होगी लॉन्च
जीप की ओर से ऑफ रोड एसयूवी के तौर पर रैंगलर को ऑफर किया जाता है। लेकिन सोमवार को कंपनी की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वेरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में कई तरह के बदलाव किए जा सकते हैं।
क्या होंगे बदलाव
जानकारी के मुताबिक Jeep Wrangler Facelift में कंपनी की ओर से इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में बदलाव किए जाएंगे। एसयूवी में नया और बेहतर 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। एयर वेंट्स की पोजिशन में बदलाव किया जा सकता है। एसयूवी में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही एक्सटीरियर में भी ग्रिल, अलॉय व्हील्स और रूफ रेल को भी बदला जा सकता है। सेफ्टी के मामले में भी एसयूवी में कुछ और फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Compact SUV सेगमेंट में होगा धमाल, इस साल लॉन्च होंगी ये चार बेहतरीन गाड़ियां
कितना दमदार इंजन
Jeep Wrangler के 2024 वर्जन में कंपनी दो लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को दे सकती है। जिससे एसयूवी को 266 बीएचपी और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है। एसयूवी को फोर व्हील ड्राइव के साथ लाया जा सकता है। खास बात यह है कि एसयूवी में डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा।
कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से रैंगलर एसयूवी को रूबिकॉन और अनलिमिटेड वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। फेसलिफ्ट वर्जन में भी दोनों वेरिएंट को दिया जा सकता है। नए वर्जन की एक्स शोरूम कीमत मौजूदा वेरिएंट के मुकाबले दो से चार लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है।