ये हैं देश की 125cc इंजन वाली 4 दमदार बाइक्स
यहां हम आपको बता रहे हैं तीन ऐसी 125cc बाइक्स के बारे में जो अपने सेगमेंट में हिट हैं। आइये जानते हैं इन बाइक्स की खूबियां और कमियों के बारे में
नई दिल्ली (बनी कालरा)। भारत में 100cc और 150cc बाइक्स के बीच 125cc बाइक्स का बाजार काफी हिट है। क्योंकि 125cc इंजन से लैस बाइक माइलेज के साथ-साथ बढ़िया परफॉरमेंस भी देती हैं, साथ ही इनमें स्टाइल भी मिलता है। यहां हम आपको बता रहे हैं तीन ऐसी 125cc बाइक्स के बारे में जो अपने सेगमेंट में हिट हैं। आइये जानते हैं इन बाइक्स के बारे में साथ ही इनकी खूबियां और कमियों पर भी एक नजर डालते हैं।
- होंडा CB शाइन SP
- कीमत: 61 हजार रुपये से लेकर 66 हजार रुपये के बीच
होंडा की CB शाइन SP एक लम्बे समय से अपने सेगमेंट में हिट है, कारण इसका डिजाइन, इंजन और परफॉरमेंस। समय-समय पर कंपनी ने इस बाइक में काफी बदलाव भी किये हैं। दिल्ली में नई CB शाइन की एक्स-शो रूम कीमत 60 हजार रुपए से लेकर 66 हजार रुपए के बीच है।
इंजन की बात करें तो शाइन में 124.7cc का इंजन लगा है जो 10.57 bhp की पॉवर और 10.3nm का टार्क देता है। इसके अलावा बाइक में 5 स्पीड गियर दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार एक लीटर में यह बाइक 65 किलोमीटर की माइलेज देती है। बाइक का वजन 113kg है जबकि इसका व्हीलबेस 1266mm है। शाइन का इंजन इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है।
होंडा CB शाइन -खूबियां
- परफॉरमेंस
- भरोसेमंद
- किफायती
होंडा CB शाइन -कमियां
- स्टाइल
- हीरो ग्लैमर
- कीमत: 59 हजार रुपये से लेकर 70 हजार रुपये के बीच
हीरो की ग्लैमर लम्बे समय से 125cc सेगमेंट में है। फैमिली क्लास को यह बाइक पसंद आती है। बाइक की दिल्ली में एक्स शो-रूम कीमत 59 हजार रुपये से लेकर 70 हजार रुपये के बीच है। बाइक की खासियत इसकी आरामदायक राइड और बेहतर परफॉरमेंस है। इसकी सीट काफी सॉफ्ट है। नई हीरो ग्लैमर में BS-IV वाला 125CC इंजन लगा है। यह इंजन 11.4PS की पावर के साथ 11Nm का टॉर्क देता है।
हीरो ने अपनी इस बाइक के इंजन में स्टॉप-स्टार्ट वाली i3S टेक्नोलॉजी दी है। एक लीटर में बाइक 55-60 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। बाइक वजन 126 kg है। जबकि इसका व्हीलबेस 1265mm है। वहीं इसका फ्यूल इंजेक्टेड वर्जन सिर्फ डिस्क ब्रैक ऑप्शन में उपलब्ध है।
हीरो ग्लैमर -खूबियां
लुक्स
परफॉरमेंस
आफ्टर सेल्स सर्विस
हीरो ग्लैमर- कमियां
फीचर्स
कीमत
- बजाज डिस्कवर 125
- कीमत: 52 हजार रुपये से लेकर 54 हजार रुपये के बीच
पल्सर के बाद बजाज ऑटो का सबसे हिट ब्रांड डिस्कवर ही है और सबसे ज्यादा मॉडल कंपनी ने इसी ब्रांड के तहत लॉन्च किए हैं। डिस्कवर 125 की बात करें तो यह अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती 125 cc बाइक है दिल्ली में इसकी कीमत 52 हजार रुपये से लेकर 54 हजार रुपये के बीच है। इसमें 124.6cc का इंजन लगा है जो 11bhp की पॉवर और 10.8nm का टार्क देता है इसके अलावा बाइक में 5 स्पीड गियर दिए गए है। एक लीटर में बाइक 82 किलोमीटर की माइलेज देती है। डिस्कवर आरामदायक बाइक इसमें लगे नाट्रोएक्स सस्पेंशन खराब रास्तों पर निराश नहीं करते। इसकी सीट आरामदायक है सिटी में बाइक अच्छी वही हाइवे पर यह ज्यादा इम्प्रेस नहीं कर पाती। बाइक वजन 120 kg है। जबकि इसका व्हीलबेस 1305 mm है।
बजाज डिस्कवर 125 -खूबियां
किफायती
कीमत
बजाज डिस्कवर 125 -कमियां
लुक्स
क्वालिटी
- यामाहा सलुटो
- कीमत 53,898 रुपए से शुरू
यामाहा की नई सलुटो में आपको स्टाइल के साथ परफॉरमेंस और माइलेज मिलेगी। इंजन की बात करें तो बाइक में 125cc का एयर-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, 2 वाल्व इंजन लगा है। जिससे 8.3 ps की पॉवर और 10nm टार्क मिलता है। एक लीटर में बाइक 78 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। बाइक का वजन 113kg है। जबकि इसका व्हीलबेस 1265mm है। इतना ही नहीं ऊंचे-नीचे रास्तों के लिए इसमें 180mm ग्राउंड क्लेरेंस दिया गया है। यामाहा सलुटो की कीमत 53,898 से शुरू होती है।
यामाहा सलुटो- खूबियां
कीमत
पॉवर
परफॉरमेंस
यामाहा सलुटो -कमियां
लुक्स
डिजाइन