Pakistan : लड़की को जूते चाटने पर किया गया मजबूर, दोस्त के पिता से शादी ना करने की मिली सजा
सोशल मीडिया पर 9 अगस्त को इस घटना की वीडियो सामने आई है। यह वीडियो वायरल हो गई। इस वीडियो में किशोरी पर यौन उत्पीड़न करते देखा जा सकता है। साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज भी सुनाई दी जा रही है।
फैसलाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान में लड़कियों की स्थिति कितनी दयनीय है उसकी एक और बानगी सामने आई है। पाकिस्तान में एक किशोरी ने अपनी उम्र से तकरीबन दोगुनी आयु वर्ग के व्यक्ति से शादी करने से इंकार किया तो उसे सरेआम प्रताड़ित किया गया। दरअसल किशोरी की एक दोस्त के पिता ने उससे शादी करने की ख्वाइश जारी की। जब किशोरी ने शादी करने से मना कर दिया तो लोगों ने छोटी लड़की को जूते चाटने के लिए मजबूर किया और उसकी बाल काट दी गई।
दरअसल सोशल मीडिया पर 9 अगस्त को इस घटना की वीडियो सामने आई है। यह वीडियो वायरल हो गई। इस वीडियो में किशोरी पर यौन उत्पीड़न करते देखा जा सकता है। साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज भी सुनाई दी जा रही है।
जानें पीड़िता ने क्या कहा
पाकिस्तानी न्यूज चैनल जीयो न्यूज के मुताबिक, पीड़िता ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोस्त के पिता, एक कारखाने के मालिक, उस व्यक्ति ने मुझसे शादी करने की ख्वाइश जताई जब मैनें उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी दोस्त ने भी उसे अपने पिता से शादी करने की सलाह दी। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इस मामले पर केस दर्ज की है। वहीं, 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। गौरतलब है कि दोस्त के पिता को भी सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।
मुख्य आरोपी की पत्नी को भी किया गया गिरफ्तार
इससे पहले, पुलिस ने कथित तौर पर कहा था कि गिरफ्तार संदिग्धों में मुख्य संदिग्ध की पत्नी भी शामिल है, वीडियो में जो कथित तौर पर महिला की आवाज सुनाई दे रही है वो मुख्य आरोपी की पत्नी है। मुख्य संदिग्ध के खिलाफ फैसलाबाद के खुरियांवाला पुलिस स्टेशन में एक अलग मामला दर्ज किया गया। आरोपी के घर से शराब और हथियार भी मिले हैं।