जानें- किस देश में आग बुझाने को लगे हैं 2.5 लाख से अधिक वोलेंटियर्स, लोगों का हो रहा है हाल बेहाल
फ्रांस के जंगल में लगी आग हजारों एकड़ में पेड़ों को खाक कर चुकी हे। इस आग को बुझाने के लिए हजारों लोगों की फौज लगी हुई है। इस आग की वजह से फ्रांस का तापमान भी काफी बढ़ा हुआ है।
पेरिस (एजेंसी)। फ्रांस के जंगलों में लगी आग यहां के लोगों की सांसों पर भारी पड़ रही है। ये आग कई एकड़ में फैली हुई है। इस आग को बुझाने में कुछ सैकड़ों या हजारों नहीं बल्कि ढाई हजार से अधिक लोगों की फौज लगी हुई है। इस आग को लगे हुए एक महीने से भी अधिक समय गुजर चुका है, लेकिन आग लगातार आगे फैलती जा रही है।
इस आग को बुझाने में लगे 23 वर्षीय विक्टोरिया पोटेर ने बताया है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब आग पर काबू पाने के लिए बाहर से वोलेंटियर्स को इतनी बड़ी संख्या में बुलाना पड़ रहा है। इस आग की वजह से फ्रांस का तापमान भी काफी बढ़ गया है। पहले ही गर्मी से बेहाल यूरोप के लिए ये आग और मुश्किल खड़ी कर रही है। जानकार इस आग को क्लाइमेट चेंज की बड़ी वजह बता रहे हैं।
फ्रांस के Gironde क्षेत्र में आग की वजह से करीब 14 हजार हैक्टेयर जमीन पर लगे पेड़ जल कर खाक हो चुके हैं। विक्टोरिया का डेरी प्रोडेक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हुए हैं। विक्टोरिया के अलावा एलिसन मेंडेस भी आग बुझाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। फ्रांस के दक्षिण पश्चिम में वो एक चर्चित सुपरमार्केट में सेल्स असिसटेंट हैं। वो दो दिन से अधिक समय से जंगल की आग बुझाने में लगे हुए हैं। उनके मुताबिक आग जिस तेजी से फैलती जा रही है उस वजह से वो इससे मुंह नहीं फेर पार रहे हैं।
फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्ड डारमेनिन ने बताया है कि आग को बुझाने के लिए बाहर से भी वोलेंटियर्स को हायर किया जा रहा है। इसके अलावा नेशनल गैस और इलेक्ट्रिकसिटी प्रोवाइडर्स भी इस काम में लगे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ये जल्द ही इस पर काबू पाने की तरफ आगे बढ़ जाएंगे, हालांकि अभी इसके लिए एक लंबा सफर पूरा करना होगा।