Move to Jagran APP

यूरोप के कई हिस्सों में पारा 45 के पार: गर्मी, लू और सूखे की मार से हाल बेहाल

यूरोप में बढ़ते तापमान के कारण अलग-अलग हिस्सो में हालत बेकाबू हैं।

By Srishti VermaEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 11:39 AM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 11:50 AM (IST)
यूरोप के कई हिस्सों में पारा 45 के पार: गर्मी, लू और सूखे की मार से हाल बेहाल
यूरोप के कई हिस्सों में पारा 45 के पार: गर्मी, लू और सूखे की मार से हाल बेहाल

ब्रिटेन (एजेंसी)। यूरोप के कई हिस्सों में बढ़ते तापमान से हाल बेहाल है। रविवार को यूरोप के कई देशों में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण लगातार इन देशों के जंगलों में आग लगने की भी घटना सामने आ रही है। उधर नीदरलैंड में फसलों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जानते हैं यूरोप के अलग-अलग देशों में क्या है मौसम का हाल-

loksabha election banner

स्पेन- आग पर काबू पाया गया 


स्पेन के दक्षिण पश्चिमी इलाके में रविवार को 42 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया। वहीं सैन विसेंटे डे अलकांतारा में कई दिनों से फैल रहे जंगल की आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय फायर सर्विस ने ये जानकारी दी। स्पेनिश मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को स्पेन के दक्षिणी भाग में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया था। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी से बीते सप्ताह तीन लोगों के मौत हो गई।

पुर्तगाल- पारा 45 डिग्री के पार


रविवार को पुर्तगाल के कुछ भागों में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रविवार को 18 सालों में पहली बार इतना अधिक तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। कई शहरो में मौसम के तेवर ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार को पुर्तगाल में दक्षिण में जंगलों में आग की घटना भी लगातार देखी गईं जिसे 12 हेलीकॉप्टर की मदद से काबू करने के लिए 800 कर्मी लगाए गए थे। जंगल में आग की अन्य घटना में 6 लोगों के घायल होने की सूचना है जिसमें दो की हालत गंभीर है।

फ्रांस- उमसभरी गर्मी की चेतावनी


फ्रांस में 101 में से 67 विभागों को लू भरी गर्मी की चेतावनी जारी की गई थी। पारा 40 डिग्री के पार होने की संभावना जताई गई। देश में शनिवार का दिन 2003 के बाद से सबसे गर्म दिन रहा। बताया जाता है कि, 2003 में गर्मी के कारण हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 

इटली- उमसभरी गर्मी


बाढ़ से प्रभावित रहने वाले इटली में रविवार को तेज गर्मी के कारण सड़कों पर भी इसके प्रभाव देखने को मिले। इटैलियन प्रायद्वीप के पैंटेलेरिया, ट्यूनीशिया में आए पर्यटकों ने कहा कि उन्होंने शनिवार को समुद्री तट पर लू के एक भयंकर बवंडर को देखा था। बताया जाता है कि, शनिवार को हीटस्ट्रोक के कारण एक महिला की मौत हो गई थी।

जर्मनी- बारिश से राहत


हल्की बारिश और तूफान से जर्मनी के कुछ भागों में खासकर दक्षिण के कुछ हिस्सों में राहत देखने को मिली। हालांकि बुधवार को फिर से तापमान में बढोत्तरी के साथ 39 डिग्री पहुंच जाने की आशंका जताई गई है। जगह-जगह पर गर्मी से निजात पाने के लिए स्विमिंग पूल में लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है।

ब्रिटेन- मंगलवार तक भयंकर गर्मी के आसार


ब्रिटेन में रविवार को गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार, पारा 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया है जो मंगलवार तक रहने की आशंका है। जन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील कर छाये में रहने और खूब सारा पानी पीने की सलाह जारी है।

नीदरलैंड- फसलों पर पड़ रहा प्रभाव


नीदरलैंड में हालांकि रविवार को 25 डिग्री के साथ कम तापमान दर्ज किया गया लेकिन सूखे की मार अभी भी लोगों को झेलनी पड़ रही है। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए दिन और रात मेहनत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आलू और कॉर्न की फसलों पर इस मौसम का बहुत बुरा असर प़ड़ा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि ऐसा ही रहा तो आलुओं की सप्लाई प्रभावित होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.