Move to Jagran APP

लंदन के अपने आलीशान घर से बेदखल हो सकता है विजय माल्या- ब्रिटिश कोर्ट

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को लंदन स्थित आलीशान घर से बेदखल किया जा सकता है। दरअसल इस घर में माल्या की 95 वर्षीय मां रहती हैं और बेदखल किए जाने के आदेश पर रोक लगाने की अर्जी ब्रिटिश अदालत ने मंगलवार को खारिज कर दी।

By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 02:22 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 07:09 AM (IST)
लंदन के अपने आलीशान घर से बेदखल हो सकता है विजय माल्या- ब्रिटिश कोर्ट
लंदन के अपने आलीशान घर से बेदखल हो सकता है विजय माल्या- ब्रिटिश कोर्ट

लंदन, प्रेट्र। कर्ज के भारी बोझ तले दबे कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) को लंदन स्थित आलीशान घर से बेदखल किए जाने के आदेश पर रोक लगाने की अर्जी ब्रिटिश अदालत  (UK Court) ने मंगलवार को खारिज कर दी। स्विस बैंक यूबीएस के साथ लंबे समय से जारी कानूनी विवाद में माल्या के इस घर को खाली कराने का आदेश दिया गया था। माल्या ने इस आदेश के अनुपालन पर रोक लगाने की मांग की थी।

prime article banner

अतिरिक्त समय देने से इंकार 

लंदन हाई कोर्ट के चांसरी डिविजन के न्यायाधीश मैथ्यू मार्श ने अपने फैसले में कहा कि माल्या परिवार को बकाया राशि के भुगतान के लिए अतिरिक्त समय देने का कोई आधार नहीं है। इसका मतलब है कि माल्या को इस संपत्ति से बेदखल किया जा सकता है। माल्या को इस स्विस बैंक को 2.04 करोड़ पाउंड का कर्ज लौटाना है।

लंदन के घर में रहतीं हैं माल्या की मां 

माल्या के लंदन स्थित इस घर में उसकी 95 साल की मां रहती हैं। माल्या मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गया था। वह भारत में 9,000 करोड़ रुपये के कर्ज की हेराफेरी और धनशोधन के मामले में वांछित है। यह कर्ज किंगफिशयर एयरलाइंस को कई बैंकों ने दिए  थे। 65 साल का माल्या ब्रिटेन में फिलहाल जमानत पर है।  ऐसा माना जाता है कि प्रत्यर्पण प्रक्रिया से जुड़े एक अलग मामले में देश में शरण देने के मुद्दे पर गोपनीय कानूनी कार्रवाई का समाधान होने तक वह जमानत पर रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.