COVID-19 In UK: ब्रिटेन में दर्ज हुई नई 36 मौतें, 43,550 पहुंचा मौत का आंकड़ा
ब्रिटेन में शनिवार दोपहर तक 36 अन्य कोविड -19 मरीजों की मौत हो गई है। अबतक कुल मौत का आंकड़ा 43550 हो गई है।
लंदन, आइएएनएस। ब्रिटेन में शनिवार दोपहर तक 36 अन्य कोविड -19 मरीजों की मौत हो गई है। अबतक कुल मौत का आंकड़ा 43,550 हो गई है। इसकी जानकारी ब्रिटिश डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने दी। देश में संक्रमितों की संख्या 3,11,151 पहुंच चुकी है। पूरी दुनिया में छठे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रभावित देश यूके ही है। वहीं पहले नंबर पर अमेरिका है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को बताया कि ब्रिटेन में इस बीमारी के लिए 311,151 लोगों ने सकारात्मक परीक्षण किया है। रविवार की सुबह देश में कोरोना वायरस के 9,195,132 परीक्षण हुए हैं, शनिवार को 127,709 परीक्षण हुए हैं।
वैश्विक स्तर पर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब तक यह वायरस यूएस, ब्राजील, रुस, भारत, यूके, पेरु, इटली और स्पेन जैसे देशों में तेजी से फैल रहा है। धीरे-धीरे इन देशों में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वैश्विक स्तर पर संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ पार गया है। वहीं कुल मरनेवालों की सख्या पाच लाख के पार पुहंच गई है।
पूरी दुनिया में पहले नंबर पर यूएस सबसे अधिक प्रभावित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 25 लाख 93 हजार के पार पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 27 हजार के पार पहुंच गई है। इसके बाद दूसरे नंबर ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर भी संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
वहीं तीसरे नंबर पर रूस सबसे अधिक प्रभावित देश है। यहा पर संक्रमितों का आंकड़ा 6,34,859 तक पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 9,073 तक पहुंच गई है। चौथे नंबर भारत सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या पाच लाख 28 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 16 हजार के पार दर्ज हो चुकी है। भारत के बाद की यूके, स्पेन, इटली जैसे देश इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है।