Move to Jagran APP

प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने वाले एकमात्र भारतीय पायलट होंगे सम्मानित

ब्रिटिश सरकार ने पहले विश्व युद्ध में भाग लेने वाले 30 लाख से ज्यादा राष्ट्रमंडल के सैनिकों, नाविकों, वायु सैनिकों और श्रमिकों के सम्मान में विदेशी एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय पर स्मारक बनवाने की घोषणा की है।

By Arti YadavEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 08:56 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 08:56 AM (IST)
प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने वाले एकमात्र भारतीय पायलट होंगे सम्मानित
प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने वाले एकमात्र भारतीय पायलट होंगे सम्मानित
लंदन, प्रेट्र। ब्रिटिश सरकार ने पहले विश्व युद्ध में भाग लेने वाले 30 लाख से ज्यादा राष्ट्रमंडल के सैनिकों, नाविकों, वायु सैनिकों और श्रमिकों के सम्मान में विदेशी एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) पर स्मारक बनवाने की घोषणा की है। इन सैनिकों में भारतीय भी शामिल थे।

पहले विश्व युद्ध में करीब 20 लाख भारतीय सैनिक शामिल हुए थे। भारतीय हरदुत्त सिंह मलिक शुरू में कार्प के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे, लेकिन युद्ध में वह अकेले जीवित बचे विमान चालक के रूप में उभरे थे। उस युद्ध में 90 लाख से ज्यादा सैनिक मारे गए थे। इनमें 10 लाख सैनिक राष्ट्रमंडल देशों के थे। इन सैनिकों ने ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, इटली और अमेरिका की गठबंधन सेना को जीत दिलाने में मदद की थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.