लंदन में स्थानीय चुनाव के लिए मतगणना समाप्त, PM थेरेसा मे के लिए अहम होगी ये चुनावी परीक्षा
कंजर्वेटिव पार्टी ने विपक्षी लेबर पार्टी को उनके पारंपरिक गढ़ लंदन में परास्त करने के लिए चुनाव का आयोजन करवाया।
लंदन (एएफपी)। इंग्लैंड में स्थानीय चुनाव कराए जा रहे हैं। स्थानीय चुनावों के मतपत्रों की गणना आज की जा रही है। पिछले साल अपनी संसदीय बहुमत खोने के बाद से प्रधानमंत्री थेरेसा मे के लिए यह पहली महत्वपूर्ण चुनावी परीक्षा होगी। बताया जाता है कि कंजर्वेटिव पार्टी ने विपक्षी लेबर पार्टी को उनके पारंपरिक गढ़ लंदन में परास्त करने के लिए चुनाव का आयोजन करवाया, इसके लिए कल ही स्थानीय काउंसिलर्स का चुनाव 10:00 बजे (स्थानीय समय) समाप्त हुआ।
बताया जाता है कि स्थानीय समयानुसार साढ़े पांच बजे 150 काउंसिल में से 90 के परिणाम में लेबर पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर 20 सीट मिले, कंजर्वेटिव पार्टी को 8 सीट ज्यादा जबकि सेंट्रिस्ट लिबरल डेमोक्रेट्स को 40 सीट मिले थे।
चुनाव में प्रो-ब्रेग्जिट यूके इंडीपेंडेंस पार्टी ने 86 सीट गंवा दिए और अब उनके पास मात्र दो ही सीट हैं। चुनाव इंग्लैंड, मैनचेस्टर, लीड्य एंड न्यूकैसल में कुल 4,300 सीटों पर कराए गए। आपको बता दें कि लंदन में पिछले साल ग्रेनफेल टावर में आगजनी की घटना में 71 लोग मारे गए थे, कुछ लोगों ने बताया कि वे नेशनल और लोकल दोनों स्तर पर कंजर्वेटिव पार्टी के लिए प्रॉक्सी वोट कर रहे थे।
ब्रेक्सिट डिवीजन के फैसले के बाद केवल एक तिहाई मतदाताओं मतदान किया था। तब से सरकार ब्रेग्जिट मामले में अलग-थलग पड़ी है। इसी पर कैरेबियन नागरिकों के आव्रजन संबंधी मामले में गृह सचिव आंबर रड का इस्तीफा सामने आया।