मानवाधिकारों को लेकर 36 देशों ने की सऊदी अरब की आलोचना
सऊदी सरकार ने महिलाओं के अधिकार के लिए आवाज उठाने वाली कई कार्यकर्ताओं पर मुकदमा चलाकर उन्हें जेल में डाल दिया है।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 08:01 PM (IST)
लंदन, आइएएनएस। मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर 36 देशों ने सऊदी अरब की सरकार की आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की गुरुवार को जेनेवा में हुई बैठक में इन देशों द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र पढ़ा गया। इसमें सऊदी अरब में महिला मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अत्याचार की भी कड़ी आलोचना की गई।
इन देशों में यूरोपीय संघ के सदस्यों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, आइसलैंड, न्यूजीलैंड, मोनाको, नॉर्वे और कनाडा शामिल हैं।यूएनएचआरसी की इस बैठक में राष्ट्रों ने संयुक्त रूप से सऊदी सरकार से जेल में बंद और प्रताड़ना की शिकार महिला कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करने की मांग की।
सऊदी सरकार ने महिलाओं के अधिकार के लिए आवाज उठाने वाली कई कार्यकर्ताओं पर मुकदमा चलाकर उन्हें जेल में डाल दिया है। मीडिया के इन महिलाओं तक पहुंचने पर भी प्रतिबंध लगा रखा है। इस बैठक में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में सऊदी प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान की संलिप्तता की बात भी उठी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें