Move to Jagran APP

प्रिंस फिलिप के निधन के चार दिन बाद शाही ड्यूटी पर लौटीं महारानी एलिजाबेथ II

ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग और पति प्रिंस फिलिप के निधन के चार दिन बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने शाही ड्यूटी के निर्वाह के लिए वापस लौटीं। 9 अप्रैल को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन 99 वर्ष की उम्र में हो गया।

By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 02:12 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 02:12 PM (IST)
प्रिंस फिलिप के निधन के चार दिन बाद शाही ड्यूटी पर लौटीं महारानी एलिजाबेथ II
शाही ड्यूटी पर लौटीं महारानी एलिजाबेथ II

लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) अपने शाही कर्तव्यों के निर्वाह के लिए चार दिनों बाद वापस लौट गई हैं। 9 अप्रैल को  ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन 99 वर्ष की उम्र में हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसके कारण उन्होंने वर्ष  2017 में शाही समारोहों से खुद को दूर रखने का ऐलान किया था। 

loksabha election banner

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद वे लंदन के पश्चिम में स्थित विंडसर कासल में महारानी के साथ रह रहे थे। प्रिंस फिलिप के साथ महारानी एलिजाबेथ का विवाह वर्ष 1947 में हुआ था। इसके पांच साल बाद एलिजाबेथ महारानी बनी थीं। इनका यह साथ 73 सालों तक रहा। बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी कर बताया कि विंडसर कासल में उन्होंने अंतिम सांसें लीं।

शनिवार को विंडसर कैस्टल के सेंट जॉर्ज चैपल कब्रिस्तान में प्रिंस फिलिप के पार्थिव शरीर को दफनाया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। इस दौरान सभी तरह के कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा। कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी के मद्देनजर प्रिंस फिलिप की अंतिम यात्रा के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सीमित लोग ही शामिल होंगे। करीब 15 साल पहले उन्होंने जिस लैंड रोवर को डिजाइन करने में मदद की थी, उसे भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल किया जाएगा। शाही परिवार से अलग होने वाले उनके पोते प्रिंस हैरी भी अपने दादा के आखिरी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। उनकी पत्नी मेगन मर्केल गर्भवती हैं और इसलिए वो शामिल नहीं हो पाएंगी। पिछले साल दोनों ने शाही जिम्मेदारियों को त्याग दिया था।

बता दें कि इसी साल फरवरी के महीने में प्रिंस फिलिप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज किया गया। बाद में मार्च के महीने में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.