Move to Jagran APP

रिश्तों पर आई नई किताब से और दूर होंगे प्रिंस विलियम और हैरी, मेगन मर्कैल को लेकर कई खुलासे

फाइंडिंग फ्रीडम शीर्षक वाली किताब के ताजा संस्करण में खुलासा हुआ है कि मेगन मर्केल को लेकर प्रिंस विलियम की नसीहतों से नाखुश थे हैरी।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 08:53 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 08:53 AM (IST)
रिश्तों पर आई नई किताब से और दूर होंगे प्रिंस विलियम और हैरी, मेगन मर्कैल को लेकर कई खुलासे
रिश्तों पर आई नई किताब से और दूर होंगे प्रिंस विलियम और हैरी, मेगन मर्कैल को लेकर कई खुलासे

लंदन, एपी। ब्रिटेन के शाही परिवार के दो राजकुमारों- प्रिंस विलियम(Prince William) और प्रिंस हैरी(Prince Harry) के रिश्तों की खटास एक बार फिर से सार्वजनिक हुई है। फाइंडिंग फ्रीडम(Finding Freedom) शीर्षक वाली किताब के ताजा संस्करण में बताया गया है कि प्रिंस विलियम ने अपने छोटे भाई प्रिंस हैरी को एक समय अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्केल से दूर हटने की सलाह दी थी। उस समय हैरी और मेगन डेटिंग कर रहे थे। हालांकि बाद में दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों अपने शाही ओहदों को त्यागकर सामान्य दंपती की तरह रह रहे हैं।

loksabha election banner

ब्रिटिश अखबार संडे टाइम्स(Sunday Times) ने दावा किया है कि विलियम की इस सलाह पर उनके छोटे भाई हैरी उस समय नाराज हो गए थे। हैरी का मानना था कि मेगन के बारे में विलियम की सोच सही नहीं है और वह उपेक्षा के भाव से अमेरिकी एक्ट्रेस की चर्चा कर रहे हैं। शाही लेखक ओमिड स्कोबी और कैरोलिन डूरंड ने लिखा है कि हैरी को विलियम की यह सलाह भी पसंद नहीं आई थी जिसमें उन्होंने विलियम से कहा था कि इस लड़की (मेगन) को समझने के लिए उन्हें (हैरी को) ज्यादा समय देना चाहिए।

लेखकों ने विलियम के एक नजदीकी के हवाले से लिखा है कि प्रिंस यह नहीं चाहते थे कि उनका छोटा भाई किसी भ्रम का शिकार होकर निर्णय ले और बाद में उसका दुष्परिणाम उसे भुगतना पड़े। हैरी उस समय यह नहीं समझ पाए थे कि बड़े भाई विलियम उनकी भलाई के लिए यह सलाह दे रहे हैं। मेगन के लिए विलियम द्वारा प्रयोग किया गया- इस लड़की- संबोधन हैरी को अच्छा नहीं लगा था। माना जा रहा है कि यह किताब बाजार में आने पर दोनों भाइयों के बीच की दूरी और बढ़ेगी। हैरी और मेगन ने कहा है कि यह किताब लेखकों के खुद के अनुभवों और सोच पर आधारित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.