राजा बनने के बाद हस्तक्षेप नहीं करेंगे प्रिंस चार्ल्स
पर्यावरण एवं अन्य मुद्दों पर स्पष्ट विचार रखने के लिए मशहूर ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स ने वादा किया है कि राजा बनने के बाद वह मुखर नहीं रहेंगे।
By TaniskEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 10:27 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 10:36 PM (IST)
लंदन, प्रेट्र। पर्यावरण एवं अन्य मुद्दों पर स्पष्ट विचार रखने के लिए मशहूर ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स ने वादा किया है कि राजा बनने के बाद वह मुखर नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह उतने मूर्ख नहीं हैं। युवराज का 70वां जन्मदिन 14 नवंबर को है।
गुरुवार रात प्रसारित होने जा रही बीबीसी की एक विशेष डॉक्यूमेंट्री 'प्रिंस, सन एंड हेयर - चार्ल्स एट 70' में उन्होंने युवराज की तुलना में राजा की भूमिका के बारे में बातचीत की है।
यह पूछा गया कि जब वह अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की जगह लेंगे तब उसके बाद उनके दिल से जुड़े मुद्दे पर उनका अभियान जारी रहेगा? उन्होंने कहा, 'नहीं ऐसा नहीं होगा। मैं उतना मूर्ख नहीं हूं। मैं जानता हूं कि शासक की भूमिका अलग होती है। निश्चित रूप से मैं पूरी तरह समझता हूं कि उसे कैसे लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें