साउथ लंदन में चाकूबाजी की घटना में कई लोग घायल, आतंकी वारदात मान रही है पुलिस
पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है। हमलावर के बार में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
लंदन, एजेंसी । साउथ लंदन के स्ट्रेटम इलाके में चाकूबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए। लंदन की पुलिस इसे आतंकवादी वारदात मान रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मेट्रोपॉटिलन पुलिस हरकत में आ गई। तत्काल उधर जाने वाले सभी रास्ते को सील कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है। हमलवार के बार में और जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और लंदन के मेयर सादिक खान ने ट्विटर पर आपातकालीन सेवा कर्मियों को धन्यवाद दिया।
सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही घटनास्थल की तस्वीरों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी संदिग्ध का पीछा करते दिख रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया। मेट्रोपॉटिलन पुलिस ने मुताबिक स्ट्रेटम में हथियारों से लैस अधिकारियों ने हमलवार को गोली मार दी। फिलहाल स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पश्चिमी सीरिया में रूस की एयर स्ट्राइक, एक परिवार के चार सदस्यों समेत पांच की मौत
यह भी पढ़ें: सीरिया के इदलिब में असद सरकार और सहयोगी रूसी बलों की एयर स्ट्राइक, 21 लोगों की मौत