Move to Jagran APP

High Temperature in Europe: यूरोप में बढ़ता तापमान छुटा रहा है लोगों के पसीने, जंगलों की आग ने भी किया जीना मुहाल

यूरोप के कई देशों में रिकार्ड तापमान दर्ज किया जा रहा है। फ्रांस और ब्रिटेन के कई इलाकों में तापमान ने रिकार्ड बनाया है। इसकी एक बड़ी वजह यूरोप के कई देशों के जंगल में लगी आग भी है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Tue, 19 Jul 2022 12:11 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jul 2022 12:11 PM (IST)
High Temperature in Europe: यूरोप में बढ़ता तापमान छुटा रहा है लोगों के पसीने, जंगलों की आग ने भी किया जीना मुहाल
यूरोप के बढ़ते तापमान ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

पेरिस (एजेंसी)। फ्रांस समेत लगभग पूरे यूरोप में इस बार भीषण गर्मी से लोगों की हालत पतली हो रखी है। यूरोप के कई देशों में इस गर्मी की वजह से जंगल भी धधक रहे हैं जो गर्मी में इजाफा कर रहे हैं। इनके धुएं से पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। इस बीच फ्रांस में पारा रिकार्ड तोड़ रहा है। France National Weather office के मुताबिक देश में 42 डिग्री सेल्सियस (107.6 फारेनहाइट) दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

ब्रिटेन में इस वर्ष का सबसे गर्म दिन सोमवार को रिकार्ड किया गया है। सोमवार को पूर्वी ब्रिटेन के सफोल्‍क (Suffolk) में तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि देश में तापमान अपने रिकार्ड स्‍तर पर जा सकता है और 40 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। मौसम विभाग ने इसकी वजह क्‍लाइमेट चेंज को बताया है।

फ्रांस के Brittany में 2002 के बाद सबसे अधिक तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा Saint Brieuc में तापमान 39.5 Nantes में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। इससे पहले इन दोनों शहरों में 1949 में 38.1 डिग्री सेल्सियस और 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

फ्रांस में लगी जंगल की आग को बुझाने के लिए सैकड़ों अग्निशमन कर्मी दिन रात लगे हुए हैं। इसकी वजह से भी तापमान में तेजी देखने को मिली है। इस आग को बुझाने में सेना के जवानों को भी लगाया गया है। आसमान से भी आग पर छिड़काव किया जा रहा है। आयरलैंड का तापमान में 1887 के बाद सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं नीदरलैंड में तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।

बेल्जियम में सोमवार का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बना रहा। यूरोपीय कमीशन ने कहा है कि क्षेत्र की करीब 11 फीसद फसलों को पानी की कमी से नुकसान हुआ है। वहीं फ्रांस, जर्मनी, पुर्तगाल और स्‍पेन के जंगलों में लगी आग अब तक हजारों हैक्‍टेयन वन क्षेत्र को खाक कर चुकी है।

देश और विदेश से जुड़े अहम मुद्दों पर जानें एक्‍सपर्ट व्‍यू और कुछ खास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.