Move to Jagran APP

लंदन ब्रिज के पास एक बार फिर हुआ आतंकी हमला, कई घायल, हमलावर मारा गया

लंदन ब्रिज पर शुक्रवार को चाकूबाजी में कई लोगों के घायल होने की घटना सामने आई है। लंदन ब्रिज को बंद कर दिया गया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 09:45 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 12:22 AM (IST)
लंदन ब्रिज के पास एक बार फिर हुआ आतंकी हमला, कई घायल, हमलावर मारा गया
लंदन ब्रिज के पास एक बार फिर हुआ आतंकी हमला, कई घायल, हमलावर मारा गया

लंदन, एजेंसियां। ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के निकट शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए। पुलिस इसे आतंकी हमला मान रही है। पुलिस ने हमलावर को मार गिराने का दावा किया है। लंदन ब्रिज को बंद कर दिया गया है। ब्रिज की घेराबंदी कर दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। आपातकालीन सेवाओं को भी बहाल कर दिया गया है।

loksabha election banner

एक शख्‍स हिरासत में

स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि हमने लंदन ब्रिज पर हुई घटना की जांच अभी शुरू की है। उसने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और इसमें कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

लंदन ब्रिज पर अफरा-तफरी

स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान में कहा कि अगर आप घटनास्थल के आस-पास हैं, तो वहां मौजूद अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। लंदन एंबुलेंस सेवा ने इसे बड़ी घटना बताया है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में लोगों को लंदन ब्रिज पर अफरा-तफरी में इधर से उधर भागते देखा जा सकता है। इस इलाके में परिवहन सेवा थमी हुई है और दफ्तरों को बंद कर दिया गया है। लंदन ब्रिज उन इलाकों में से एक है, जहां जून 2017 में आइएस के आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी। लंदन ब्रिज पर 2017 में आईएस आतंकियों ने तेज रफ्तार गाड़ी पैदल चल रहे यात्रियों पर चढ़ा दी थी। इससे पहले 22 मई, 2017 को मैनचेस्टर में आत्मघाती हमला हुआ था। मैनचेस्टर एरिना में हुए हमले में सात बच्चों सहित 22 लोग मारे गए थे। 

इस बारे में लंदन पुलिस का कहना है कि इस स्तर पर लंदनब्रिज पर घटना से संबंधित परिस्थितियां अस्पष्ट हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर हम वर्तमान में इस घटना का जवाब दे रहे हैं जैसे कि यह आतंक से संबंधित है। एक व्यक्ति को पुलिस ने गोली मारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.