Move to Jagran APP

भारतीय पेशेवरों और छात्रों को ब्रिटेन ने दिए सर्वाधिक वीजा

गृह मंत्रालय के अनुसार 2018 में ब्रिटेन आने वाले कुल विदेशियों में भारत और चीन के नागरिकों की संख्या करीब आधे के बराबर रही।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 08:27 PM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 08:27 PM (IST)
भारतीय पेशेवरों और छात्रों को ब्रिटेन ने दिए सर्वाधिक वीजा
भारतीय पेशेवरों और छात्रों को ब्रिटेन ने दिए सर्वाधिक वीजा

लंदन, प्रेट्र। भारत के दक्ष पेशेवरों और छात्रों ने वर्ष 2018 में ब्रिटेन से सर्वाधिक वीजा प्राप्त किए। गुरुवार को यह जानकारी ब्रिटिश गृह मंत्रालय ने दी। ब्रिटिश सरकार की ओर से बताया गया कि जिन भारतीय पेशेवरों को वीजा दिए गए उनमें डॉक्टर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी शामिल हैं। इन्हें टीयर-2 लेविल का वीजा दिया गया। 2018 में कुल जारी वीजा में दक्ष भारतीय पेशेवरों और छात्रों का हिस्सा 54 प्रतिशत रहा।

loksabha election banner

गृह मंत्रालय के ताजा विश्लेषण में बताया गया है कि 2017 में भी टीयर-2 लेविल के सर्वाधिक वीजा भारतीयों को ही दिए गए थे। 2018 में इसमें छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। ब्रिटेन में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। 2017 की तुलना में वर्ष 2018 में भारतीय छात्रों की संख्या 35 प्रतिशत बढ़ी। वैसे ब्रिटेन में सर्वाधिक छात्र चीन के पढ़ते हैं लेकिन बीते वर्ष में उनकी संख्या में केवल 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ब्रिटेन में पर्यटन के लिए आने वाले विदेशियों में सर्वाधिक संख्या चीनी नागरिकों की है। बीते वर्ष 56,095 चीनी पर्यटकों ने ब्रिटेन की यात्रा की।

2017 की तुलना में ये पर्यटक 11 प्रतिशत बढ़कर आए। गृह मंत्रालय के अनुसार 2018 में ब्रिटेन आने वाले कुल विदेशियों में भारत और चीन के नागरिकों की संख्या करीब आधे के बराबर रही। दोनों देशों के नागरिकों के लिए ब्रिटेन की ओर से 48 प्रतिशत वीजा जारी हुए। इसके विपरीत यूरोपीय देशों से ब्रिटेन आने वाले लोगों की संख्या कम हुई है। इसे ब्रेक्जिट का नतीजा माना जा रहा है। यूरोपीय यूनियन ने ब्रिटेन के अलगाव की तारीख 29 मार्च, 2019 निर्धारित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.