Move to Jagran APP

जानिए कहां बनाया गया नोटों का सिंहासन 'Money throne x10', बैठकर करा सकेंगे फोटो सेशन

मास्को के आर्ट निवास में इन दिनों नोटों की गड्डी से बनी एक कुर्सी का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस पर बैठकर लोग फोटो भी खिंचवा सकते हैं।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 12:31 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 12:31 PM (IST)
जानिए कहां बनाया गया नोटों का सिंहासन 'Money throne x10', बैठकर करा सकेंगे फोटो सेशन
जानिए कहां बनाया गया नोटों का सिंहासन 'Money throne x10', बैठकर करा सकेंगे फोटो सेशन

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। लोगों के शौक भी निराले होते हैं। कोई नोटों का संग्रह करके रखना चाहता है तो कोई उस पर बैठना चाहता है। इसी तरह के करोड़पति आर्ट प्रेमी है जिन्होंने एक मिलियन डॉलर का इस्तेमाल करते हुए एक नोटों का एक सिंहासन बनवाया है। इस सिंहासन पर बैठकर कोई भी फोटो सेशन करा सकता है। इस सिंहासन को बुलेटप्रूफ शीशे को इस्तेमाल करते हुए बनाया गया है। इसे मास्को में आर्ट निवास में प्रदर्शन के लिए रखा गया है। अरबपति इगोर रयाबकोव के पैसे से एलेक्सी सर्जेनको ने इसे बनाया है। इसे मनी सिंहासन एक्स 10 नाम दिया गया है।

loksabha election banner

बुलेटप्रूफ ग्लास का इस्तेमाल 

ये मनी सिंहासन 'Money throne x10' एक तरह की कुर्सी है, इसे बुलेटप्रूफ ग्लास की दो-ढाई इंच की परत से बनाया गया है। इसकी खासियत ये है कि इसको बनाने में एक मिलियन मूल्य के नोटों की गड्डियां रखी गई है। इस सिंहासन को रूस की राजधानी मास्को के उत्तर में कला निवास में प्रदर्शन के लिए रखा गया है। ये कुर्सी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 

कारोबारी ने सार्वजनिक कार्यक्रम में किया उद्धाटन 

इस मनी सिंहासन का उद्धाटन एक सार्वजनिक कार्यक्रम में किया गया। इस मौके पर पैसा, पैसा, पैसा नामक एक रूसी धुन को भी बजाया गया। इस सिंहासन का उद्धाटन होने के बाद रयाबकोव ने कहा कि इस सिंहासन पर बैठना लोगों के लिए एक सपने जैसा हो सकता है। लोग इतना पैसा कमाने के लिए सोच भी नहीं सकते जितने पैसे के सिंहासन पर बैठकर वो फोटो खिंचवा सकते हैं। जो इस कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाएगा उसके अंदर अलग तरह की ऊर्जा देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो सिंहासन बनाया गया है उसमें अधिक अमीर लोगों को इस ओर आकर्षित करना था।

धन को दिखाने के लिए सनकी स्टंट 

रयाबकोव को अपने धन को दिखाने के लिए कई तरह के सनकी स्टंट दिखाने के लिए जाना जाता है। वो इस तरह के स्टंट करके दूसरे लोगों को वित्तीय सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। सेंट पीटर्सबर्ग में गज़प्रोम एरिना में एक व्यापारिक सम्मेलन के दौरान उन्होंने दर्शकों में 20,000 डॉलर की नकदी की 'बारिश की बौछार' करवाई थी। यह पैसा उनके दो लाख डॉलर के शुल्क का दसवां हिस्सा था, जिसे वह 'कैश बैक' के रूप में दे रहे थे।

ब्लादिमीर पुतिन युग के दौरान अरबपति बनने वाले 100 लोगों में रहे शामिल 

रयाबकोव औद्योगिक शहर मैग्निटोगोर्स्क ( Magnitogorsk)से हैं वो TechnoNICOL Corporation के फाउंडर भी हैं। ये कंपनी रूस में छत और इन्सुलेशन सामग्री और प्रणालियों की सबसे बड़ी उत्पादक है। वो चार बच्चों के पिता है। उन्हें एक सफल व्यवसायी और पुस्तकों के लेखक के रूप में भी जाना जाता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.